Indore: 'एक भी नाला रुकेगा, मैं नहीं झुकेगा...', निगमकर्मी का पुष्पा स्टाईल देख चौंके महापौर और कमिश्नर
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वच्छता अभियान को रफ्तार देने के लिए महापौर टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जहां महापौर टास्क फोर्स के शुभारंभ में निगमकर्मी की पुष्पा स्टाइल ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया, जहां पुष्पा की तरह लुक वाले निगमकर्मी ने पुष्पा स्टाइल में 'एक भी नाल रुकेगा नहीं' का संदेश दिया है।
निगम कर्मचारियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कमिश्नर शिवम वर्मा के सामने जब पुष्पा स्टाइल का एक्शन किया, तो सभी मुस्कुरा दिए। वहीं महापौर टास्क फोर्स अब शहर के नल और चैंबर की सफाई के लिए अलग-अलग वार्डों में पहुंचेगा।

इंदौर में स्वच्छता सिरमौर, स्वच्छता अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम प्रांगण में महापौर टास्क फोर्स का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, पार्षद प्रशांत बडवे, सहायक यंत्री आरएस देवडा, विवेश जैन, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बडी संख्या में महापौर टास्क फोर्स के कर्मचारी, सुपरवाइजर व अन्य उपस्थित थे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंदौर हमेशा से नवाचारो का शहर रहा है, जिसने स्वच्छता के साथ ही अन्य क्षेत्रो में लगातार नवाचार करते हुए, इंदौर को देश में सिरमौर बनाया है। इसी क्रम में आज नगर निगम इंदौर में स्वच्छता में अनूठा प्रयास करते हुए महापौर टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिनके द्वारा शहर के समस्त 22 झोन क्षेत्र मे आने वाले वार्ड में चेम्बर सफाई का कार्य डी सिल्डींग मशीन, प्रेशर वाहन के माध्यम से की जावेगी।
महापौर भार्गव ने कहा कि, 50-50 कर्मचारियो की उपस्थिति में 4 महापौर टास्क फोर्स के माध्यम से प्रति टीम द्वारा एक-एक वार्ड में चेम्बर सफाई का कार्य किया जावेगा। उक्त कार्य से वार्ड क्षेत्र में जहां भी चेम्बर रूकने से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है, उससे नागरिको को राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि महापौर टास्क फोर्स के माध्यम से कि जाने वाले कार्यो की डे-टू-डे मॉनिटरिंग की जावेगी।
ये भी पढ़े- Indore: स्वच्छता में नवाचार, महापौर टास्क फोर्स तैयार, आठवीं बार इंदौर बनेगा नंबर-1












Click it and Unblock the Notifications