Indore news: गंदगी करने वाले हो जाएं सावधान, वरना 20 हजार तक का भरना पड़ सकता है चालान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा इंदौर शहर की स्वच्छता के साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, शहर में कचरा व गंदगी फैलाने वालो के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता का सातवां आसमान छूने की तैयारी कर रहा है, जहां इसी के मद्देनजर लगातार नगर निगम इंदौर की ओर से गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर नगर निगम की ओर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कई लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई को दिया अंजाम
इसी क्रम में झोन क्रमांक 14 के अंतर्गत अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, झोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी जितेन्द्र पाटीदार के निर्देशानुसार क्षेत्रीय सीएसआई अवधनारायण सिंह द्वारा झोन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 84 के अंतर्गत द्वारकापुरी स्थित वॉइन शॉप तथा आस-पास की दुकानो पर कचरा, गंदगी व डिस्पोजल का उपयोग करने पर वाईन शॉप पर राशि रूपये 20 हजार तथा वॉइन शॉप के पास स्थित 3 अन्य दुकानो पर 5 हजार प्रति दुकान से रूपये 15 हजार सहित कुल राशि रूपये 35 हजार के स्पॉट फाईन करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सीएसआई अवधनारायण सिंह, वार्ड दरोगा दिनेश आदिवाल, सहायक दरोगा कमलेश पाराशर, लखन मैलाने, एनजीओ हेड ओम यादव व अन्य उपस्थित थे।
सांतवा आसमान छुने की तैयारी
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब सफाई को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां स्वच्छता का छक्का लगाने के बाद अब इंदौर स्वच्छता का सांतवा आसमान छुने की तैयारी कर रहा है। इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा इंदौर शहर की स्वच्छता के साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, शहर में कचरा व गंदगी फैलाने वालो के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- Swachh Survekshan 2023 की तैयारी, कुछ इस तरह इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान












Click it and Unblock the Notifications