रात को पैदल जा रही MBBS की छात्रा ने मोबाइल छीनना चाह रहे बदमाश को 'धोबी पछाड़ दांव' से किया चित
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन चौराहे पर एमबीबीएस की छात्रा मोबाइल छीनने आए बाइक सवार दो बदमाशों को 'धोबी पछाड़ दांव' से चित कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। एक बदमाश मौके से भागने में सफल हो गया।

किराने की दुकान से घर जा रही थी
दरअसल, मामला पलासिया थाना क्षेत्र की गीता भवन चौराहे के पास का है। यहां पर रात को अंजलि नामक की युवती किराने की दुकान से कुछ सामान लेकर फोन पर बात करती हुई घर जा रही थी। उसी दौरान रैकी कर रहे दो बदमाश अंजलि का मोबाइल छीनकर भागने लगे।

बदमाश का हाथ पकड़कर बाइक से नीचे गिरा दिया
इस दौरान अंजलि ने हिम्मत दिखाकर एक बदमाश का हाथ पकड़कर बाइक से नीचे गिरा दिया। तभी बदमाश अंजलि से मारपीट करने लगा। इसके कारण उसके चेहरे पर मामूली चोट आ गई। इसके बावजूद अंजलि ने उसे पकड़े रखा। फिर तत्काल आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। वहीं, स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाश को अपनी गिरफ्त लिया। वहीं, अन्य एक बदमाश जो मौका देखकर फरार हो गया था उसकी तलाश की जा रही है।

कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद
पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम आदेश और अपने साथी का नाम फारुख बताया है। अंजलि की इस हिम्मत और हौसले से बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए हैं। वहीं, पुलिस काफी दिनों से ऐसी गिरोह की तलाश कर रही थी, जो अब उनके हाथ लग चुका है। पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications