Indore News Video: एक्टिवा स्कूटी में बैठे-बैठे व्यापारी को आ गया हार्ट अटैक, कैमरे में कैद हुई मौत
Indore News Video: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक्टिवा स्कूटी पर बैठे-बैठे किराना व्यापारी को हार्ट अटैक आ गया। स्थानी लोगों ने सीपीआर दिया। रिस्पॉन्स नहीं मिला तो स्थानीय प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी अनुसार मामला शुक्रवार शाम करीब 7 बजे का बताया जा रहा है। सियागंज किराना व्यापारी पंकज जैन (55) रोजाना की तरह बाजार से घर के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने एक दुकान में हींग खरीदने के लिए अपनी स्कूटी रोकी और कुछ मिनट में ही वे अचेत होकर वहीं पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने दौड़कर हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
किराना व्यापारी अपनी किराना दुकान से घर के लिए निकले थे। वे रोज की तरह अपनी एक्टिवा स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान वे एक दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए अपनी स्कूटी रोकी लेकिन वे उससे उतर ही नहीं पाए। स्कूटी रोकने से पहले ही उनको हार्ट अटैक आ गया और वे उसी में औंधे मुंह गिर पड़े। उनको इस तरह गिरते देख स्थानीय लोगों ने दौड़कर मदद की।
किराना व्यापारी पंकज जैन के लोगों ने स्कूटी से अलग कर मदद करने के साथ सीपीआर देने का प्रयास किया। लेकिन कोई असर नहीं दिखाई दिया। आसपास के लोग उनको लेकर स्थानीय गोकुलदास हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पंकज जैन को मृत घोषित कर दिया। साथ ही मौत की वजह हार्ट अटैक होना बताया।
आपकों बता दें कि शहर में साइलेंट अटैक से जान गंवाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इंदौर में ही घर की पुताई करते हुए एक पेंटर की हार्ट अटैक से जान चली गई थी। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications