MP news: इंदौर और धार में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूलों की छुट्टी, अलर्ट जारी
इंदौर जिले में भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 18 सितम्बर 2023 को अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
उधर, धार में भी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 18 सितंबर यानि सोमवार को जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इंदौर और धार में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
उज्जैन जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर कहा गया है कि मौसम विभाग की ओर जारी भारी बारिश की चेतावनी और जिले में लगातार भारी बारिश को देखते हुए जिले के कक्षा-1 से 12वीं तक तक से भी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 18 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

लगातार हो रही बारिश
शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर नजर आ रहे हैं, जहां नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उधर, तालाबों का जल स्तर भी लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। भारी बारिश को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमों ने मैदान संभाल लिया है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कलेक्टर इलैया राजा टी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन के साथ ही सहयोगी संस्थाओं ने निचली बस्तियों में फंसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्थाएं की हैं।
इंदौर में भारी बारिश
शहर में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है, जहां शहर के बीआरटीएस कॉरिडोर, सुपर कॉरिडोर समेत अलग-अलग स्थान पर पानी भर गया। सड़कों पर जल जमाव होने के चलते वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में फंस गए। इसी के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मैदान संभाल लिया, जहां सभी क्षेत्रों की विधायक और पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में दौरा करते नजर आए।
ये भी पढ़े- Indore weather news: इंदौर में जलप्रलय, 24 घंटे में 12 इंच बारिश से बिगड़े हालात












Click it and Unblock the Notifications