Indore के विकास को गति देने वाला बजट IDA ने किया पेश, क्या रहा खास, जानिए?

IDA यानि इंदौर विकास प्राधिकरण ने 6 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर दिया है। यह पिछले साल से 6 गुना बड़ा है।

indore

इंदौर विकास प्राधिकरण यानि IDA ने 6 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर दिया है। यह पिछले साल से 6 गुना बड़ा है। बजट की खास बात ये रही की आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा की ओर से पेश किए गए बजट में इंदौर के प्रबुद्धजन और आमजन के सुझावों को भी शामिल किया गया है। बजट पेश करने से पहले आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने भगवान खजराना गणेश के चरणों में बजट की कॉपी भेंट की थी. वहीं इसके बाद आईडीए कार्यालय में पेश किए बजट के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बजट में मिलेगी ये सौगात

20 करोड़ रुपए की लागत से नया कन्वेंशन सेंटर बनेगा, 10 हजार लोगों की क्षमता का रहेगा नया कन्वेंशन सेंटर, इंटरनेशनल लेवल का स्विमिंग पूल 13.5 करोड़ रुपए में बनेगा, 22 एकड़ में 450 करोड़ की लागत से स्टार्टअप पार्क बनेगा, स्कीम नंबर 34 में सीनियर सिटीजन के लिए आवासीय कॉम्प्लेक्स बनेंगे, शहर में 448 करोड़ से 11 फ्लाई ओवर बनेंगे 80 करोड़ रुपए की लागत से 4 सीएम राईज स्कूल बनाए जाएंगे। महिला इंड्रस्टलिस्ट के लिए 4 उद्यमिता विकास केंद्र बनाए जाएंगे। विजय नगर में पीपीपी मॉडल पर चिल्ड्रन पार्क के रूप में विकास किया जाएगा। ट्रैफिक जागरूकता के लिए नवीन टीपीएस में ट्रैफिक पार्क बनाया जाएगा। स्कीम नंबर 97 (4) में विस्तारित सिटी फॉरेस्ट बनाया जाएगा। शहर के चारों तरफ ग्रीन रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। 79 गांव को मास्टर प्लान में लाने के लिए पहल की जाएगी।

विकास के ट्रक पर आगे बढ़ेगा इंदौर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से पेश किए गए बजट के दम पर इंदौर विकास की रफ्तार पकड़ेगा, अबकी बार इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से बनाया गया यह बजट मिशन 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भी तैयार किया गया है। आने वाले समय में इंदौर की आवश्यकताओं को देखते हुए बजट में कई सारे अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर के विकास का बजट आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा की ओर से पेश किया गया है।

ये भी पढ़े- Indore में महिलाओं ने थामी तलवार और लाठियां, मल्टीप्लेक्स पहुंचकर देखी 'द केरला स्टोरी' फिल्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+