इंदौर कोरोना अपडेट : कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2500 पार, 100 मरीजों की मौत

इंदौर : कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2500 पार, 100 मरीजों की मौत

इंदौर। देश में कोरोना वायरस कंट्रोल में नहीं आ रहा। ऐसे में 18 मई से 31 मई तक के लिए लॉकडाउन-4 लागू करना पड़ा है। मध्य प्रदेश का इंदौर जिला देश में सबसे बड़े हॉटस्पॉट में से एक है। यहां कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण थमने का नहीं ले रहा है। 18 मई तक इंदौर में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25 सौ पार चली गई है। सौ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के संक्रमित होकर दम तोड़ चुके हैं।

Indore corona update

इंदौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाए गए 71 वर्षीय पुरुष की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में शहर में कोरोना संक्रमण के 95 नये मामले सामने आए हैं।इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2 हजार 470 से बढ़कर 2 हजार 565 हो गया।

बता दें कि देश में भी कोरोना तेजी फैल रहा है। देशभर में कोरोना संक्रमणों का आंकड़ा 96 हजार 169 जा पहुंचा है। 029 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना को देखते हुए लॉकडाउन 24 मार्च से जारी है. लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है जो 31 मई तक जारी रहेगा। सीएमएचओ जड़िया ने बताया कि इंदौर में कोरोना के मरीजों की मृत्यु दर 4.26 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 20 दिन से जिले में यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+