Indore News: टैक्स जमा नहीं करने वाले मकान और दुकान हुए सील, अब इन पर होगा एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में डायवर्सन सहित अन्य राजस्व बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क की जा रही है।
इसी सिलसिले में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए वसूली एवं कुर्की की कार्रवाई की गई। वहीं अब आगे इस तरह की कार्रवाई के संकेत प्रशासन की ओर से दिए गए हैं।

एसडीएम निधि वर्मा ने बताया कि, मल्हारगंज तहसील में डायवर्सन सहित अन्य राजस्व बकाया होने पर 20 लाख 74 हजार रूपये की वसूली की गई। इसी तरह ग्राम सिंहासा में 4 लाख 63 हजार रुपये बकाया होने पर कुर्की हेतु प्रशासन की टीम पहुंची। जिस पर बकायादार द्वारा तत्काल आरटीजीएस के माध्यम से बकाया राशि जमा की गई। इसके साथ ही टीम द्वारा नैनोद में रामकमल रेजीडेंसी में राजस्व बकाया होने पर कॉलोनी बिल्डर द्वारकाधीश अग्रवाल का मकान सील किया गया। इसी तरह रेवती में एलएनसीटी कॉलेज में कुर्की की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश
कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि रिंग रोड़ और शहर के अन्य स्थानों पर यात्री बसों को अवैध रूप से पार्किंग करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। यह कार्रवाई अभियान चलाकर लगातार हो। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार यह तय किया जाए कि प्रत्येक किसान की फार्मर रजिस्ट्री अतिशीघ्र बन जाए। इस फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना है। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री बनाने के कार्य को गति दी जाए।
कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए प्रत्येक पटवारी को प्रतिदिन 10-10 फार्मर रजिस्ट्री बनाने का लक्ष्य दिया जाए। लक्ष्य पूर्ति की सभी एसडीएम समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि डायवर्सन सहित अन्य राजस्व बकाया वसूली की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जाए। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली की जाए। उक्त दोनों कार्यों की प्रगति की सभी एसडीएम और अपर कलेक्टर्स क्षेत्र का भ्रमण कर नियमित समीक्षा भी करें। यहां कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी जमीन पर काट दी अवैध कॉलोनी, मकानों पर चला बुलडोजर, अब इनकी बारी












Click it and Unblock the Notifications