Indore News: आगरा-मुंबई हाईवे पर पहले मारपीट फिर कार में लोगों ने लगाई आग, पीछे से बाइक की हुई थी टक्कर

Indore accident: एमपी के इंदौर महू में आगरा मुंबई हाईवे पर कार में पीछे बाइक सवारों की टक्कर के बाद विवाद हो गया। लोगों ने कार में आग लगा दी और उसमें सवार लोगों के साथ जमकर मारपीट की।

Indore accident on Agra-Mumbai highway

Indore accident: इंदौर के महू मानपुर में आगरा-मुंबई हाइवे पर एक बाइक कार से टकरा जाने के बाद घटना ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। बाइक सवार लोगों के परिजन पहुंच गए और कार में सवार लोगों की पहले तो पिटाई की फिर कार में आग लगा दी।

रविवार रात हुई इस घटना के दौरान हाईवे काफी देर जाम लगा रहा। मानपुर थाना पुलिस को जब घटना की सूचना मिली और मौके पर पहुंची तो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। तब कही कार में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया।

एडिशनल एसपी सतीश कनकने ने बताया कि कोदरिया के रहने वाले कुछ लोग मानपुर से वापस लौट रहे थे। बाइक सवार इन लोगों की गाड़ी आगे जा रही एक कार से टकरा गई। घटना में दो युवक समेत एक किशोर गंभीर से घायल हो गए। वहीं कार में टक्कर लगने के बाद कार सवार रुक गए। कुछ देर बाद पीछे से बाइक सवार के परिजन भी पहुंच गए।

दोनों पक्षों के बीच पहले तो कहा-सुनी हुई, फिर गाली-गलौच मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार युवकों को घेरकर पीटा। हादसे की खबर लगने पर जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती, तब तक लोगों ने कार में आग लगा दी।

एएसपी कनकने ने बताया कि घायल बाइक सवार तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से कार में लगी आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया। बाइक सवार लोगों का कहना था कि आगे जा रही कार पहले स्पीड में थी, फिर अचानक ब्रेक लगाया तो बाइक टकरा गई।

वहीं कार सवार युवकों का कहना था कि उनकी गाड़ी रोड पर तय गति से ही चल रही थी। हादसे के बाद बाइक सवार घायलों के परिजन गुंडागर्दी पर उतारू हो गए और मारपीट करने लगे। कार महाराष्ट्र के मालेगांव की बताई जा रही है। घटना के बाद कार चालक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मारपीट और कार में आग लगाने वाली भीड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+