इंदौर : हाथों में लगाए सैनिटाइजर से लगी आग, पूरा परिवार आया चपेट में, तीन साल की बच्ची की मौत
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर की इस घटना ने सबको चौंका दिया। यहां पर रावजी बाजार पुलिस थाना इलाके की शनि मंदिर गली के एक घर में हाथ में लगाए गए सैनिटाइजर की वजह से आग लग गई और देखते ही देखते परिवार के चार लोग आग की चपेट में आग गए। इनमें तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। हादसा पिछले दिनों हुआ था।

जानकारी के अनुसार इंदौर के प्राचीनतम शनि मंदिर गली में लगी आग लगने के कारण 2 बुजुर्ग दंपत्ति और दो बच्चे जल गए थे। घटना के चश्मदीद ने बताया था कि उनकी पत्नी खाना पका रही थी। पति रोटी लेने रसोई पहुंचे तो वे तवे पर रखी रोटी सीधी ही लेने लगे।
रोटी लेते समय उनके हाथों पर सैनिटाइजर ने आग पकड़ ली। जब हाथ में आग लगी तभी पास में रखी सैनिटाइजर की बड़ी बोतल हड़बड़ाहट में गिर गई और वहां मौजूद दंपति सहित दो बच्चे भी आग की चपेट में आ गए थे। उसमें एक 3 वर्ष की बच्ची भी थी, जो नब्बे फीसदी जल चुकी थी। अब उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी बृजेश शर्मा के अनुसार मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications