Railway Update: इंदौर से इस शहर के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा फायदा

Railway Update: यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए कोटा-इंदौर के मध्‍य 09804/09803 कोटा इंदौर कोटा साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेगी।

वरिष्‍ठ जन संपर्क अधिकारी रतलाम प्रदीप शर्मा ने बताया कि, गाड़ी संख्‍या 09804 कोटा इंदौर स्‍पेशल 30 जुलाई, 2024 से 20 अगस्‍त, 2024 तक कोटा से प्रति मंगलवार को 14.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन का 18.15 बजे नागदा, 19.25 बजे उज्‍जैन एवं 20.10 बजे देवास होते हुए 21.00 बजे इंदौर स्‍टेशन पहुँचेगी।

Indore

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09803 इंदौर कोटा स्‍पेशल 30 जुलाई, 2024 से 20 अगस्‍त, 2024 तक इंदौर से प्रति मंगलवार को 22.40 बजे चलेगी। यह ट्रेन देवास 23.26 बजे, उज्‍जैन 23.40 बजे एवं नागदा 01.20 बजे होते हुए बुधवार को 06.25 बजे कोटा पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में रामगंज मंडी, भवानी मंडी, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, विक्रमगढ़ आलोट, महिदपुर रोड, नागद, उज्‍जैन एवं देवास स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
रतलाम की छह स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाये

ट्रेनों में यात्रियों की अ‍तिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही 06 स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्‍तारित करने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया।

रतलाम मंडल के वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फेरे विस्‍तारित ट्रेनों के मार्ग, आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव, कोच कंपोजिशन इत्‍यादि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेनों के विवरण निम्‍नानुसार है:-

गाड़ी संख्‍या 09321 डॉ. अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा त्रि-साप्‍ताहिक स्‍पेशल 30 नवम्‍बर, 2024 तक, गाड़ी संख्‍या 09322 श्रीमातावैष्‍णोदेवी कटड़ा डॉ. अम्‍बेडकर नगर त्रि-साप्‍ताहिक स्‍पेशल 01 दिसम्‍बर, 2024 तक, गाड़ी संख्‍या 09493 अहमदाबाद पटना, साप्‍ताहिक स्‍पेशल 25 अगस्‍त, 2024 तक, गाड़ी संख्‍या 09494 पटना अहमदबाद साप्‍ताहिक स्‍पेशल 27 अगस्‍त, 2024 तक, गाड़ी संख्‍या 09007 वलसाड भिवानी साप्‍ताहिक स्‍पेशल 29 अगस्‍त, 2024 तक, गाड़ी संख्‍या 09008 भिवानी वलसाड साप्‍ताहिक स्‍पेशल 30 अगस्‍त, 2024 तक, उपरोक्‍त ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.i पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- MP Weather: मानसून की बिगड़ी चाल, अगले 24 घंटे में इन जिलों के हाल होंगे बेहाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+