Indore में IND vs AUS क्रिकेट मैच का रोमांच, हाउसफुल रहेगा होलकर स्टेडियम

खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने मिलेगा, जहां इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय क्रिकेट का मुकाबला खेला जाएगा। 24 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मुकाबले के लिए MPCA की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है, तो वहीं शनिवार की शाम तक दोनों ही टीमों के इंदौर आने की संभावना है।

इंदौर में होने वाले क्रिकेट मुकाबले के लिए सारी टिकट बिक चुकी है, जहां हर बार की तरह अबकी बार भी इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले में हाउसफुल नजर आने की संभावना है। MPCA के अधिकारियों की माने तो क्रिकेट के सारे टिकट बिक चुके हैं। यही कारण है कि, स्टेडियम अबकी बार भी हाउसफुल नजर आएगा।

Indore

मैच के लिए तैयार इंदौर

जानकारी के मुताबिक होलकर स्टेडियम में होने वाला अब तक का यह सातवां मैच होगा। इसके लिए दोनों ही टीम में शनिवार की शाम तक इंदौर पहुंचेंगी। क्रिकेट मुकाबले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इंदौर में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए फैंस में भी अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, जहां इंदौर समेत आसपास के जिलों और अलग-अलग राज्यों से लोग क्रिकेट का मुकाबला देखने इंदौर पहुंचे हैं। इंदौर में इससे पहले भी क्रिकेट मैच हो चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने अपना अच्छा खासा प्रदर्शन किया है।

मैच के सारे टिकट बिके

इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच के सारे टिकट लगभग बिक चुके हैं, तो वहीं हर बार की तरह इस बार भी इंदौर में क्रिकेट का रोमांचक मुकाबले देखने की उम्मीद क्रिकेट फैन से जता रहे हैं। होलकर स्टेडियम को डिमेरिट अंक मिलने के बाद पहली बार यह मुकाबला हो रहा है। यही कारण है कि, ग्राउंड स्टाफ मैदान को व्यवस्थित करने में अपना पूरा दम लगाया नजर आ रहा है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में इससे पहले भी कई मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने अपना अच्छा खासा प्रदर्शन किया था, तो वहीं अबकी बार भी इंदौर में होने वाले क्रिकेट मैच में टीम इंडिया के अच्छे खासे प्रदर्शन की उम्मीद क्रिकेट फैंस जता रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS क्रिकेट मैच देखने आने वालों के लिए कुछ ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+