MP : रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में चलेगा सचिन का बल्ला, न्यूजीलैंड से होगी भारत की भिड़ंत

इंदौर, 19 सितंबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों क्रिकेट का रोमांच देखने मिल रहा है, जहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत विश्व के अलग-अलग देशों की क्रिकेट टीमें होलकर स्टेडियम में अपना दम दिखाती नजर आ रही है। लीजेंड्स की इन टीमों के बीच हो रहे रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए इंदौर के क्रिकेट प्रेमी भी बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंच रहे हैं। वहीं रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आखिरी दिन खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने मिलेगा, जहां भारत की टीम इस दिन न्यूजीलैंड की टीम से टकराएगी, तो वहीं इस मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और क्रिकेटर युवराज सिंह समेत तमाम बड़े नाम मैदान में दिखाई देंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा मुकाबला

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां इस मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, वैसे भी इंदौर शहर को खेलो की नगरी कहा जाता है। यही कारण रहा कि, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के हर एक मैच में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में नजर आए। वहीं अब शाम को होने वाले महा मुकाबले में भी दर्शकों की अच्छी खासी संख्या देखी जा सकती है।

सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था

सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था

खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर के होलकर स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत होने वाले महा मुकाबले के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं, जहां लगभग 600 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का बल स्टेडियम में तैनात किया गया है। इंदौर में लंबे वक्त के बाद क्रिकेट का महा मुकाबला हो रहा है, जिसे देखने के लिए खेल प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि, खेल प्रेमियों की अच्छी संख्या मुकाबलों को देखने के लिए पहुंच सकती है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज नाम

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज नाम

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे, जहां इन क्रिकेटरों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ब्रेट ली और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह समेत तमाम दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हुए महा मुकाबलों की श्रृंखला 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है जो 19 सितंबर तक चलेगी। वहीं इस के आखिरी दिन यानी 19 सितंबर को भारत और न्यूजीलैंड का महा मुकाबला देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+