Independence day 2023: BJP कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कार्यकर्ताओं ने किया झंडा वंदन

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों के साथ झंडा वंदन किया।

भाजपा कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पूरी साज सज्जा के साथ तैयार किया गया था। ध्वजारोहण समारोह के दौरान रणदिवे ने नगरवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और मिष्ठान्न वितरण किया।

Indore

रणदिवे ने कही ये बात

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आजादी को 76 वर्ष पूर्ण हो गए हैं यह हमारे देश का स्वर्णिम काल खंड है जैसा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था की आने वाली सदी भारत की होगी और अगर आप उस दिशा में देखेंगे तो देखने में आएगा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर एक आशा भरी निगाह से देख रही है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पित होना चाहिए।

ताई ने कही ये बात

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि, हमें स्वतंत्रता और जो भी कुछ मिला है वह बहुत तकलीफों के बाद मिला है हमें उसे सहजना है सुरक्षित रखना है हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाना है यह बात आज के दिन हमें याद रखनी चाहिए. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबू सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आईडी अध्यक्ष मधु वर्मा, सांसद शंकर लालवानी विधायक महेंद्र हार्डिया, गोपीकृष्ण नेमा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, प्रताप करोसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- Indore news: BJP ने बनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, निकाली मौन रैली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+