स्वस्थ हुआ खरगोन हिंसा में घायल शिवम, जल्द अस्पताल से होगा डिस्चार्ज
खरगोन, 12 मई: खरगोन हिंसा में घायल शिवम अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जहां अब जल्द ही शिवम को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. इंदौर के सीएचएल अस्पताल में शिवम का इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार शिवम के हालात पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने वीडियो कॉल के जरिए शिवम के हाल जाने हैं. मंत्री कमल पटेल से बातचीत के दौरान शिवम ने बताया कि वह अब पूरी तरह ठीक है, और अपने घर जाना चाहता है.

व्यस्तता के बीच शिवम का हाल जानते हैं मंत्री कमल पटेल
प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल अपनी व्यस्तता के बीच शिवम का हाल जानते रहते हैं, जहां वे लगातार वीडियो कॉल के जरिए शिवम से बातचीत करते हैं. पिछले दिनों मंत्री कमल पटेल ने खरगोन जाकर घायल शिवम के परिजनों से मुलाकात भी की थी, जहां उन्होंने शिवम के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था.
हिंसा के दौरान घायल हुआ था शिवम
खरगोन में हुई हिंसा के दौरान शिवम गंभीर घायल हुआ था, जहां उसके सिर में गहरी चोट आई थी, जिसके चलते वह कोमा में चला गया था. वहीं उसे इलाज के लिए इंदौर के सीएचएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शिवम का इलाज जारी है. शिवम अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जिसके बाद अब शिवम को जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.












Click it and Unblock the Notifications