Khargone news: नर्मदा किनारे अवैध उत्खनन, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से माफियाओं में खलबली
खरगोन में खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, जहां कलेक्टर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने एक बार फिर अवैध उत्खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

Recommended Video

खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने एक बार फिर अवैध उत्खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी सावन सिंह चौहान ने बताया कि, शिकायतकर्ता के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चिचली में नर्मदा नदी किनारे अवैध उत्खनन हो रहा है। सूचना प्राप्त होते ही खनिज अधिकारी चौहान ने तत्काल खनिज निरीक्षक रीना पाठक को दल के साथ मौका स्थल पर पहुंचाया। मौका स्थल पर पहुंची खनिज निरीक्षक पाठक ने बताया कि, दल को देखकर एक जेसीबी और ट्रेक्टर भागने का प्रयास कर रहे थे। दोनों ही वाहनों को होमगार्ड जवानों के सहायता से पकड़ा गया। पकड़े गए दोनों वाहनों को पुलिस चौकी खलटक्का की अभीरक्षा में खड़ा करवाया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
जिले में खनिज विभाग द्वारा कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार की रात्रि में भी विभाग के अधिकारी ने अपनी टीम के साथ खरगोन और कसरावद क्षेत्र में मुखबिर की शिकायत पर कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी सावन चौहान ने बताया कि, सोमवार रात लगभग 10 बजे खरगोन के पास ग्राम ठिबगाँव क्षेत्र में नहर के पास मुरम का अवैध उत्खनन करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। खनिज अधिकारी सीधे मौका स्थल पर पहुँचे जहां एक जेसीबी मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए पायी जो एक ट्रेक्टर में मुरम भर रही थी। टीम द्वारा दोनों को तत्काल जप्त कर रात लगभग 12ः30 बजे नज़दीकी थाना गोगांवा की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया।
लगातार की जा रही कार्रवाई
एक अन्य कार्रवाई में मंगलवार रात को खनिज अधिकारी को बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जहाँगीरपुरा में बोरॉड नदी पर रेत के अवैध खनन की शिकायत मिली। खनिज अधिकारी ने तत्काल अपनी टीम को अलर्ट किया और मौका स्थल पर दो तरफ़ से धावा बोला। मौके पर एक जेसीबी तथा तीन ट्रेक्टर रेत के अवैध खनन में लिप्त पाये गये। दो तरफ़ से हमले की वजह से उत्खननकर्ता को अपने वाहनों को भगाने का मौका नहीं मिला। सभी को तत्काल जप्त कर रात करीब 3ः30 बजे थाना बलकवाड़ा की अभिरक्षा में खड़ा करवाया। इस तरह खनिज अधिकारी ने 02 रातों में कुल 02 जेसीबी तथा 04 ट्रेक्टर जप्त किए तथा उनके विरुद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
ये भी पढ़े- कौन हैं Aniruddhacharya?, जिन्हें मिला धमकी भरा लेटर, कैसे देखते ही देखते फॉलोअर्स का टूटा रिकॉर्ड, जानिए?
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications