कौन हैं Aniruddhacharya?, जिन्हें मिला धमकी भरा लेटर, कैसे देखते ही देखते फॉलोअर्स का टूटा रिकॉर्ड, जानिए?
अनिरुद्धाचार्य के मथुरा स्थित आश्रम पर एक लेटर प्राप्त हुआ था, जिसमें अनिरुद्धाचार्य को नुकसान पहुंचाने की बात लिखी हुई थी। अनिरुद्धाचार्य कथावाचक हैं, और भागवत कथा करते हैं।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भागवत कथा कर रहे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसके बाद से अनिरुद्धाचार्य की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, तो वहीं इंदौर में जहां अनिरुद्धाचार्य कथा कर रहे हैं, वहां पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है। गुरुवार को इंदौर आए प्रदेश के गृहमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी अनिरुद्धाचार्य महाराज से भेंट की थी, जहां वे अनिरुद्धाचार्य महाराज की ओर से की जा रही भागवत कथा में शामिल हुए थे। बता दें कि अनिरुद्धाचार्य के मथुरा स्थित आश्रम पर एक लेटर प्राप्त हुआ था, जिसमें अनिरुद्धाचार्य को नुकसान पहुंचाने की बात लिखी हुई थी।
गृह मंत्री ने कही थी ये बात
गुरुवार को इंदौर आए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से भेंट की थी, जहां वे अनिरुद्धाचार्य महाराज की ओर से की जा रही भागवत कथा में शामिल भी हुए थे। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि, मैं स्वयं उनके पास से आ रहा हूं, मिलकर आ रहा हूं, पूज्य संत हैं, पूरी चिंता की जाएगी। उस तरह के विषय पर संबंधितों को तहकीकात भी कर दिया गया है। इसी के साथ गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि, पूरी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा, हर बात की संतों का ध्यान रखा जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में भागवत कथा कर रहे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अनिरुद्धाचार्य के मथुरा स्थित आश्रम को जो पत्र प्राप्त हुआ है, उसमें लिखा है कि, हम तुम्हारे वृंदावन आश्रम को बम से उड़ाने आए थे, तुम्हें बर्बाद कर देंगे। साथ ही पत्र में यह भी लिखा है कि, तुम पर और तुम्हारे परिजनों पर हमारी नजर है, जब तुम इंदौर में कथा सुना रहे होंगे तब तुम्हें परिवार जनों के बारे में किसी अप्रिय घटना की सूचना मिल सकती है। तुम्हें मारना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है, तुम कब उठते हो, कितने बजे सोते हो, कहां-कहां जाते हो इस बारे में हमें जानकारी है, आगे तुम समझदार हो। इतना ही नहीं इस पत्र में अनिरुद्धाचार्य से 1 करोड़ रुपए की मांग भी की गई है। बताया जा रहा है कि, पत्र किसी आतंकी संगठन द्वारा लिखा गया है।
कौन है अनिरुद्धाचार्य?
अनिरुद्धाचार्य कथावाचक हैं, और भागवत कथा करते हैं। साथ ही वे युवाओं को अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढ़ाने, और मोटीवेशन देने का काम भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी अनिरुद्धाचार्य युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं, जहां उन्हें युवाओं की बड़ी संख्या पसंद करती है। साथ-साथ सोशल मीडिया पर फॉलो भी करती है। अनिरुद्धाचार्य का आश्रम मथुरा में स्थित है, और वह देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर भागवत कथा करते हैं।
ये भी पढ़े- Indore में कथा कर रहे Aniruddhacharya को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में लिखी ये बात












Click it and Unblock the Notifications