Khargone news: छापा पड़ा तो बड़ी मात्रा में मिली अवैध शराब, कैसे महुआ से बनती है शराब, जानिए?
अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार आबकारी वृृत स के दल ने सोमवार को अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी टीआर गंधारे के नेतृत्व में खरगोन स के ग्राम जोजनखेड़ी, गाडाघाट, नीमवाड़ी, अंजनगांव तथा रेटवा में दबिश दी। इस दौरान वृत प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क,च के तहत 08 प्रकरण दर्ज कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई
कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से 35 पाव देशी मदिरा प्लेेन, 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। वहीं 2000 किलोग्राम महुआ लहान का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। जप्त मदिरा, लहान व सामग्री का बाज़ार मूल्य लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए है। कार्रवाई में वृत के आबकारी आरक्षक मनोहरसिंह बुंदेला एवं महिला आरक्षक संता चौहान का सराहनीय योगदान रहा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार आबकारी वृृत स के दल ने सोमवार को अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की है।
ऐसे बनती है महुआ से शराब
देसी शराब एक फल से बनती है जिसे महुआ कहा जाता है। यह फल जब पेड़ से पूरी तरह से पक कर गिरता है उसके बाद इस फल को पूरी तरह से सुखाया जाता है। इसके बाद सभी फलों को बर्तन में पानी में मिलाकर कुछ दिन तक भिगोकर रखा जाता है। उसके बाद उस बर्तन को आग पर गरम किया जाता है, और गरम होने पर जो भाप निकलती है उसको पाइप के द्वारा दूसरे बर्तन में इकट्ठा किया जाता है। भाप ठंडी होने पर लिक्विड फॉर्म में जो मिलता है वह शराब होती है।
ये भी पढ़े- MP में भीषण गर्मी का प्रकोप, भोपाल और इंदौर में अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल












Click it and Unblock the Notifications