MP news: दोस्त से बढ़ने लगी पत्नी की नजदीकियां, परेशान पति ने उठाया गलत कदम

इंदौर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, युवक अपनी पत्नी और उसके दोस्त की बढ़ती नजदीकियों से अक्सर परेशान रहता था.

indore

Recommended Video

    इंदौर: नशे की लत के चलते अपराध जगत में बढ़ाया कदम,क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

    मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक युवक टैक्सी चलाने का काम करता था, और सुबह लगभग 5 बजे उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि, जिस सुबह युवक ने अपनी जान दी उस रात को युवक और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जो सुबह 4 बजे तक चलता रहा। मृतक की पत्नी कि मृतक के दोस्त से लगातार बढ़ती नजदीकियां विवाद का कारण बन रही थी, जिसके चलते आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

    इस कारण उठाया गलत कदम

    इस कारण उठाया गलत कदम

    जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी की जनता क्वार्टर में रहने वाले युवक से बातचीत थी, जहां कई बार समझाने पर भी मृतक की पत्नी युवक से बातचीत बंद नहीं कर रही थी। इतना ही नहीं दोनों के बीच लगातार नजदीकी भी बढ़ती चली जा रही थी। पहले भी मृतक और उसकी पत्नी ने युवक के खिलाफ पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया था, बावजूद इसके दोनों के बीच लगातार बढ़ती नजदीकियां पति को परेशान कर रही थी। संभवत इसी के चलते परेशान पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है।

    परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक की पत्नी कि एक युवक से बातचीत थी, जहां यह बातचीत लगातार बढ़ती चली जा रही थी। इसी के चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता रहता था, जिस दिन मृतक ने मौत को गले लगाया, उस दिन भी दोनों के बीच सुबह 4 बजे तक विवाद होता रहा, जिसके बाद मृतक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि, मृतक और उसकी पत्नी के द्वारा युवक की थाने में शिकायत देने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत बंद नहीं हो रही थी, जिसके चलते मृतक ने गलत कदम उठा लिया।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    पुलिस ने शुरू की जांच

    एमआईजी थाना पुलिस ने घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, जहां पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर, पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, जहां जल्द ही पुलिस, मृतक की पत्नी और उसके दोस्त से भी पूछताछ करेगी। उधर, इस घटनाक्रम के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया है, जहां मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

    ये भी पढ़े- MP: सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक ने किया कमेंट, पसंद नहीं आने पर आरोपी ने ली जान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+