गर्लफ्रेंड से अवैध संबंध रखने पर टोका तो पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में ​डाला बक्कल, तबीयत बिगड़ी

Indore News in Hindi, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के चंदन नगर थाना इलाके में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर ली, जिसकी वजह पत्नी की जान जोखिम में पड़ गई और वह जिंदगी व मौत बीच जूझने को मजबूर हो गई। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है।

husband misbehave with wife in chandan nagar area

चंदन नगर पुलिस थाने के एसआई एनके चतुर्वेदी के अनुसार मामले के अनुसार शनिवार को अस्पताल में भर्ती एक महिला ने आरोप लगाया कि वह स्कीम नंबंर 71 में अपने पति के साथ रहती है। दोनों आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने के कारण कुछ दिन पहले शराब पी थी। इसी दौरान महिला ने अपने पति को शादीशुदा होने के बावजूद प्रेमिका से संबंध रखे जाने पर टोका और भविष्य में प्रेमिका से संबंध रखने के लिए मना किया।

इस बात पर पति गुस्सा हो गया और उसने बेल्ट से उसके साथ मारपीट करने शुरू कर दी है। बेल्ट का बक्कल (लोहे का टुकड़ा) पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। पत्नी रातभर दर्द से कराहती रही तो उसने और शराब पिला दी। अगले दिन बक्कल नहीं निकला तो पति ने उसे फिर पीटा। शर्म के कारण महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो गया, जिसकी कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे एमवायएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला के बयानों के आधार पर चंदननगर थाना पुलिस ने उसके पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

ऑपरेशन के बाद सामने आएगी हकीकत

एसआई एनके चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती पीड़िता के बयान लिए हैं। उसके शरीर से काफी दुर्गंध आ रही थी। पेट भी संभवतया इंफेक्शन के कारण फूला हुआ था। पीड़िता ने अपने पति द्वारा हैवानियत किए जाने की बात बताई, मगर इसकी हकीकत महिला के ऑपरेशन के बाद ही सामने आ सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+