Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बाल काटे, पीठ जलाई, शादी के 25 दिन बाद बेहोशी की गोली देकर पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली यातना

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पति ने अपनी नई नवेली पत्नी को रूह कंपा देने वाली यातना दी है। सुनकर आपका कलेजा कांप जाएगा। शादी के 25 दिन बाद इंदौर में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। वह शिकायत लेकर थाने पहुंच गई है।

उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका पति नींद की गोली खिलाकर उसके बाल काट दिये‌। साथ ही उसे जलाने का भी प्रयास किया है।

husband cut hair and burnt her back Indore news

जानकारी मुताबिक एक महीने पहले शादी हुई नई नवेली दुल्हन ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने थाना द्वारकापुरी में शिकायत की है कि पिछले एक महीने में पति और ससुराल पक्ष वालों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है‌। इस शिकायत के आधार पर थाना द्वारकापुरी में दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

द्वारकापुरी थाना में नवविवाहिता ने पुलिस को जानकारी कि मेरी शादी के 25 दिन हुए हैं। मुझे ससुराल वाले शादी के बाद से ही लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। मेरे साथ मारपीट करते हैं। मेरे बाल भी काट दिए है। मेरे पति सुजीत ने मुझे नींद की गोली खिला कर मेरे बाल काट दिए। मेरे शरीर को जला दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ बहुत बुरा किया गया है‌। बुरी तरह से उसके शरीर को दागा गया है।

पीड़िता अंजली के जानकारी मुताबिक उसकी मां नहीं होने के कारण उसकी शादी उसके रिश्तेदार ने कराई थी। उसका पति सुजीत मानसिक रूप से ठीक नहीं है। मारपीट में उसके घर वाले भी उसका साथ देते हैं। नव विवाहिता के थाने में मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी ऋषिकेश मीणा के जानकारी मुताबिक पीड़िता ने बताया कि एक महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई है और पिछले एक महीने में पति और ससुराल पक्ष लगातार परेशान कर रहा है दो-तीन दिन पहले पीड़िता के साथ आरोपी पक्ष ने मारपीट करते हुए उसके बाल काटे और आग लगाने का भी प्रयास किया है। इससे महिला की साड़ी भी जल गई। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है, जो हर पहलू पर बारीकी से जांच करेगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+