Indore news: मजदूरों को राशि सौंपते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव, बोले- मेरे पिता भी मिल में काम करते थे

इंदौर में आयोजित 'मजदूरों के हित-मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने श्रमिकों के लिए स्वीकृत राशि ₹217.86 करोड़ का प्रतीकात्मक चेक श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आदर के साथ सौंपा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति (वर्चुअली) में आयोजित कार्यक्रम में हुकुमचंद मिल, इंदौर के श्रमिकों को उनका हक मिला है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, गरीब, मजदूर या हर वह व्यक्ति, जिसको शासन से मदद की दरकार है उसके प्रति सरकार संवेदनशील रहेगी।

Indore

CM मोहन यादव ने कही ये बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM मोहन यादव ने कहा कि, मेरे पिताजी भी उज्जैन में एक मिल में काम करते थे। एक मिल मजदूर के परिवार से आने के नाते मैं ये पीड़ा अच्‍छे से समझ सकता हूं कि मिल में काम करने वाले मजदूर अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करते हैं। आज हर्ष व आनंद का दिन है। हमारे श्रमिक भाइयों-बहनों की कई वर्षों की तपस्‍या साकार हुई है, एक संकल्‍प आज पूरा हुआ है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आगे भी डबल इंजन की सरकार हर कदम पर श्रमिक भाई-बहनों के साथ खड़ी रहेगी।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा की, साथियों मैंने हमेशा कहा है, मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी है। यह मेरी चार जातियां है, मेरा गरीब, मेरा युवा, मेरी माता बहनें महिलाएं, और मेरे किसान भाई बहन। मध्य प्रदेश की सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गरीबों की सेवा, श्रमिकों का सम्मान और वंचितों को मान हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि, देश का श्रमिक सशक्त बने, और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। स्वच्छता और स्वाद के मामले में मशहूर इंदौर, कितने ही क्षेत्र में अग्रणी रहा है। इंदौर के विकास में कपड़ा उद्योग के महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ये भी पढ़े- PM MODI के लिए कौन सी चार जातियां सबसे बड़ी?, इंदौर में बताया नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+