MP : हनीट्रैप में लड़कों को फंसाया, कुछ इस तरह हुआ शातिर मां-बेटी का पर्दाफाश

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर आया है, जहां मां-बेटी ने हनीट्रैप का जाल बुनकर छह युवकों पर गैंग रेप का आरोप लगाया और फिर झूठा मुकदमा दर्ज कराने थाने में शिकायत कर दी। इतना ही नहीं शातिर मां और बेटी ने शहर के कई अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इन युवकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस की जांच में मुकदमा झूठा पाए जाने पर ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने दोनों मां बेटी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों गिरफ्तार कर लिया है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र की कॉलोनी का है, जहां ब्लैकमलिंग कर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने वाली शातिर मां और बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी और उसकी बेटी द्वारा अलग-अलग थाने पर कई लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर लगभग 90 लाख रुपए एठ कर ब्लैकमेलिंग की गई है, जहां महिला द्वारा छह युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि, आरोपी और उसकी बेटी ने पीड़ित पर आरोप लगाए थे कि, नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। मामले में जांच पर पता चला कि महिला आए दिन कई युवकों पर 9 से भी अधिक प्रकरण झूठे दर्ज करा चुकी है।

मां-बेटी की करतूत आई सामने

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला झूठा घटनास्थल बनाकर फर्जी रिपोर्ट डलवाना थाने पहुंची थी, जहां जांच के बाद पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमलिंग करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दोनों ही मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक महिलाएं ने शहर के कई थाना सहित अन्य थानो में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं, और 5 लाख रुपए की मांग कर रही थी, इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया, जहां शातिर मां और बेटी की करतूत सभी के सामने आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+