Indore News: रंगपंचमी पर निकलेगी रंगारंग गेर, अबकी बार व्यवस्था में क्या रहेगा खास, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में परम्परागत रूप से निकलने वाली रंगपंचमी की गेरों के आयोजन की व्यापक तैयारियां जारी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों के दल के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण किया। इंदौर में 19 मार्च रंगपंचमी के अवसर पर रंगारंग गेर निकलेंगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श‍िवम वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अमित सिंह, एडीएम रोशन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर मार्ग के निरीक्षण की शुरूआत टोरी कार्नर चौराहे से की है। इसके बाद वे निर्धारित गेर मार्गों पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Indore

अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कर दें। ‍विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। विद्युत के तारों को आवश्यकता अनुसार ऊंचा करें। डीपी पर भी सुरक्षा के प्रबंध रखें। पूरे मार्ग पर सभी आवश्यक बंदोबस्त सुसुनिश्चित कर ली जाये। कार्यों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाये। व्यवस्थाओं को समयसीमा में पूरा करें। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रखें जायें।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि, पूरे मार्ग पर ‍निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जायेगा। बेरिकेटिंग की भी व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक चिकित्सा के लिये भी प्रबंध ‍किये जा रहे हैं। निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था भी रहेगी।

महापौर ने दिए दिशा-निर्देश

मध्य प्रदेश के इंदौर में रंग पंचमी पर निकलने वाली गैर को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, जहां इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गैर के बाद होने वाली साफ-सफाई को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रंग पंचमी पर निकलने वाली रंगारंग गैर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर के बाद साफ-सफाई को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ एमआईसी मेंबर अभिषेक बबलू शर्मा, पार्षद मनोज मिश्रा समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में गर्मी के मौसम में जल प्रदाय को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: शांति से संपन्न होगा होली और रंगपंचमी का त्यौहार, प्रशासन का खास प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+