Heritage Train: खुशखबरी, MP में इस दिन से शुरू होगी हेरिटेज ट्रेन, अबकी बार कुछ ऐसा रहेगा रूट
Heritage Train: देश के कई हिस्सों के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश में भी मानसून की एक्टिविटी दिखनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि, लगातार हो रही बारिश के चलते अब प्रदेश के कई हिस्सों में हरियाली भी छाने लगी है। इसी के साथ प्रदेश के पर्यटन में भी बढ़ावा होने लगा है, जहां आसपास से भी लोग मध्यप्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने आने लगे हैं।
इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के रहने वाले लोग भी अलग-अलग जगहों पर जाकर प्राकृतिक खूबसूरती को निहार रहे हैं, तो वहीं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित पातालपानी में अब जल्द ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई से हेरिटेज ट्रेन शुरू हो सकती है, जिसका नोटिफिकेशन भी जल्द जारी किया जा सकता है।

प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन
इंदौर के पास स्थित पातालपानी की खूबसूरती से तो वैसे सभी परिचित होंगे, लेकिन हेरिटेज ट्रेन की जानकारी कम ही लोगों को होगी। कालाकुंड से पातालपानी की वादियों तक का सफर करवाने वाली यह प्रदेश के एकमात्र हेरिटेज ट्रेन है, जिस में सफर करने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना होता है। अब एक बार फिर यात्रियों का इंतजार पूरा होने जा रहा है, जिसके चलते एक बार फिर यात्री हेरिटेज ट्रेन का आनंद उठा पाएंगे।
ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास
महू से कालाकुंड और पातालपानी की वादियों तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के इतिहास पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे की ओर से साल 2018 में की गई थी। वहीं बाद में इस ट्रेन को अपडेट करते हुए, इसमें कई तरह के अत्याधुनिक कोच भी लगाए गए थे। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग 110 के आस पास रहती है। यह ट्रेन की कुल 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। साथ ही जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलती है, वह रेल लाइन साल 1870 के आसपास रेलवे की ओर से बिछाई गई थी।
साल 2018 में घोषित किया हेरिटेज ट्रैक
पातालपानी की वादियों में चलने वाली हेरिटेज ट्रेन से पहले इस ट्रैक पर अलग-अलग ट्रेनें भी चला करती थी, लेकिन नए ट्रैक के निर्माण के बाद इस पर अब सिर्फ हेरिटेज ट्रेन ही चलती है, जिस ट्रैक पर ट्रेन चलती है, उसे साल 2018 में हैरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था, जिसके बाद ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत की गई थी। इस ट्रेन में एसी कोच होने के साथ-साथ नॉन एसी कोच भी उपलब्ध है। साथ ही ट्रेन का किराया बेहद ही सामान्य है।
ये भी पढ़े- Railway Update: इस रूट पर चलने जा रही स्पेशल ट्रेन, हजारों यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा












Click it and Unblock the Notifications