Weather update: MP के इस हिस्से में झमाझम बरसेंगे बदरा, भारी बारिश का अलर्ट जारी
इंदौर, 22 जुलाई: मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का सिलसिला शुरू होगा, इसी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है, फिलहाल झमाझम बारिश का सिलसिला ग्वालियर और चंबल संभाग में जारी है, जहां लगातार भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, तो वहीं अब भारी बारिश का यह सिलसिला प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी शुरू होगा, जहां इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है, फिलहाल कुछ दिनों से बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही जिसके बाद अब एक बार फिर भारी बारिश का सिलसिला प्रदेश में शुरू होगा।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
आने वाले 24 से 48 घंटों में मध्य प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जहां प्रदेश के इंदौर, बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन और खंडवा जिले में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा। वहीं इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है, पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद प्रदेश में हालात बिगड़ने लगे थे, जिसके चलते प्रदेश के अलग-अलग जिलों से तबाही की तस्वीर भी सामने आ रही थी।

ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का दौर
मध्यप्रदेश में इन दिनों ग्वालियर-चंबल संभाग में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते सड़कें जहां जलमग्न नजर आ रही है तो वहीं नदियां भी उफान पर हैं। इसी के साथ-साथ तालाब और डैम का जलस्तर भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब हालात बिगड़ने लगे हैं, जहां आम जनजीवन भी अब भारी बारिश के चलते प्रभावित नजर आ रहा है।

आबाद होने लगे पर्यटन स्थल
प्रदेश में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब पर्यटन स्थल भी आबाद होने लगे हैं, जहां लगातार पर्यटन स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मालवा निमाड़ अंचल के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थलों का भी यही हाल है, जहां लगातार पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उधर, भारी बारिश के चलते मौसम का मिजाज भी कुछ अच्छा बना हुआ है, जिसके चलते पर्यटक लगातार पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।

सिस्टम हुआ तैयार बारिश का है इंतजार
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून का अच्छा खासा सिस्टम तैयार हुआ है, जिसके चलते प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मालवा निमाड़ अंचल पर जल्द छाने वाला मानसून का सिस्टम आगामी 24 से 48 घंटे यानी 22 जुलाई के बाद सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद अंचल में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications