MP का ये हिस्सा भारी बारिश के चलते हुआ तरबतर, कई जिलों में जमकर बरस रहे बदरा

इंदौर, 13 जुलाई: मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां इसी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं बुधवार की देर शाम मालवा निमाड़ अंचल पर भी मानसून मेहरबान हुआ, जहां इसी के चलते अंचल के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी देर शाम से बादल बरसने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। इस बीच कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गई, तो वहीं वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। फिलहाल लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से मौसम खुशनुमा नजर आ रहा है, जहां सावन माह की शुरुआत के साथ ही हुई झमाझम बारिश के चलते अब लोगों ने राहत महसूस की है।

indore

भारी बारिश के चलते बिगड़ी स्थिति

प्रदेश के कई जिलों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां अब भारी बारिश के चलते स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। प्रदेश के भोपाल समेत अन्य जिलों में पिछले कई घंटों से झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते अब जलजमाव की स्थिति जहां पैदा हो गई है, तो वहीं गांव की गांव डूबते नजर आ रहे हैं। प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए कई टीमें कार्य कर रही है जहां वे लोगों तक राहत पहुंचा रही है।

जुलाई में रिकॉर्ड तोड़ सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यदि इसी तरह का मौसम बना रहा तो जुलाई में ही मानसून अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा, संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि, मानसून जुलाई माह में ही पूरे सीजन का कोटा भी पूरा कर सकता है। आने वाले दिनों में बनने वाले सिस्टम भी मजबूत बताए जा रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश भर में झमाझम बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा, तो वहीं इसका असर मालवा निमाड़ अंचल पर भी देखने मिलेगा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा, तो वहीं कहीं-कहीं बाढ़ आने की आशंका भी जताई गई है, जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी अब अलर्ट नजर आ रहा है। वहीं अब तक जारी भारी बारिश के दौरान नदी नाले जहां उफान पर आ गए हैं, तो वहीं लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है। भारी बारिश के चलते अलग-अलग तरह के हादसों की खबर भी प्रदेश से निकल कर सामने आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+