Weather Update: इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जल्द हो सकती है आफत की बारिश!
इंदौर, 5 मई: मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है, तो वहीं अब मौसम विभाग की ओर से की गई भविष्यवाणी पर नजर डालें तो कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं. ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ ही विंध्य और महाकौशल के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. उधर, मालवा-निमाड़ अंचल में बादल छाने से उमस बढ़ती चली जा रही है. वहीं लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते लोग परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं. वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए, प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि भीषण गर्मी के बीच होने वाली इस बारिश का आमजन पर क्या कुछ असर देखने मिलता है.

सिस्टम सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज
एक-दो दिन से मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला बदला सा नजर आ रहा है. कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है, वहीं कहीं-कहीं ओले गिरने की खबर भी सामने आ रही है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में सिस्टम एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है, जहां आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है.
कई शहरों में बढ़ रहा दिन-रात का तापमान
इस साल प्रदेशभर में गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान आमजन का हाल बेहाल कर रहा है. प्रदेश के ग्वालियर, रीवा, भिंड, मुरैना, इंदौर, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर और खरगोन जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है. अत्यधिक गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं लगातार बढ़ती गर्मी के चलते अब पेयजल का संकट भी कई जिलों में खड़ा हो गया है, जिससे मौसम की मार और पानी की कमी के चलते बुरा हाल आमजन का हो रहा है.












Click it and Unblock the Notifications