MP Weather update: गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, अभी और बढ़ेगा तापमान

इंदौर, 9 मई: मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है, जहां तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है. दिन तो दिन, रात में भी लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश में हालात कुछ इस कदर खराब होते चले जा रहे हैं कि, लगातार बढ़ती गर्मी के चलते अब जल संकट का सामना भी प्रदेश के कई जिलों को करना पड़ रहा है. शहरों की सड़कें दिन में सुनसान नजर आ रही हैं. वहीं लोग आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. इस साल गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिसके कारण प्रदेश में गर्मी का सितम जारी रह सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि, लगातार बढ़ता तापमान कई जिलों में 45 से लेकर 46 डिग्री तक जा सकता है, जिसके चलते इस गर्मी से निपटने के लिए लोगों को सावधानी रखने की आवश्यकता है.

indore

बदला-बदला मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है, जहां आधे राज्य में गर्मी अपना कहर बरपा रही है, तो वहीं आधे राज्य में धूप-छांव का खेल जारी है. मालवा-निमाड़ अंचल के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. उधर, ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आधे राज्य में गर्मी अपना कहर बरपा रही है. प्रदेश में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

इस बार गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां लगातार बढ़ता तापमान नए रिकॉर्ड स्थापित करते चला जा रहा है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरपा सकती है.

लगातार बढ़ रहा दिन-रात का तापमान

इस साल प्रदेशभर में गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान आमजन का हाल बेहाल कर रहा है. प्रदेश के ग्वालियर, रीवा, भिंड, मुरैना, इंदौर, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर और खरगोन जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है. अत्यधिक गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+