MP के नाविकों ने दिया अनूठा संदेश, कुछ इस तरह नर्मदा नदी में लहराए तिरंगे

खरगोन, 3 अगस्त: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है, जहां मोदी सरकार ने देशवासियों ने आह्वान किया है कि इस साल प्रत्येक देशवासी अपने-अपने घर पर तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दें, वहीं हर घर तिरंगा अभियान को देशभर में सफलतापूर्वक मनाने के लिए तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां अलग-अलग तरह से लोग इस अभियान को सफल बनाने का संदेश देते नजर आ रहे हैं, एक ऐसा ही संदेश महेश्वर स्थित नर्मदा नदी में नाविकों ने दिया, जहां नाविकों ने अपनी-अपनी नाव पर तिरंगा लहराया और नाव रैली निकाली.

कुछ इस तरह हुआ अनूठा आयोजन

कुछ इस तरह हुआ अनूठा आयोजन

खरगोन जिले के महेश्वर में नर्मदा नदी में स्थानीय नाविकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें नाविकों ने नाव पर झंडा लगाकर नर्मदा नदी में नाव रैली का आयोजन किया है. यह आयोजन आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया गया था. नाविकों ने अनूठी पहल करते हुए देश और प्रदेशवासियों को हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संदेश देते हुए, अपनी नाव पर तिरंगा लगाकर नाव रैली का सफल आयोजन किया.

नर्मदा नदी में दिखा सुंदर नजारा

नर्मदा नदी में दिखा सुंदर नजारा

नाविकों की ओर से नर्मदा नदी में निकाली गई नाव रैली का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाविकों की ओर से निकाली जा रही नाव रैली का सुंदर नजारा नर्मदा नदी में देखते ही बनता है. यहां नर्मदा नदी में नाविक अपनी-अपनी नाव लेकर रैली निकाल रहे हैं. वहीं नाव पर लगे तिरंगे झंडे तेज हवा में लहरा रहे हैं, देखने में यह दृश्य काफी सुंदर और मनमोहक लग रहा है.

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारियां

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारियां

देशभर के साथ ही खरगोन जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश देने के लिए लगातार अलग-अलग प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में महेश्वर स्थित नर्मदा नदी के बीच नाविकों ने नाव रैली निकालकर अनूठा संदेश देने की कोशिश की है, जहां नाविकों ने अपनी अपनी नावों पर तिरंगा लहरा कर हर घर तिरंगा लहराने का संदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+