MP : सौतेले भाई ने बनाए बहन से संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन के लिए बनाया दवाब

इंदौर, 27 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहन ने अपने ही सौतेले भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने अपने भाई पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि सौतेले भाई ने उसके साथ संबंध बनाए हैं। साथ ही जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी अबॉर्शन का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं डॉक्टर के मना करने के बाद जब पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया तो आरोपी ने पीड़िता से बच्ची को मार देने की बात कही। वहीं पीड़िता पुलिस के पास पहुंची है, जहां पीड़ित ने दुष्कर्मी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए शिकायत की है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, एक महिला अपनी बच्ची के साथ खाने पर आई थी, जहां उसने सौतेले भाई की शिकायत करते हुए दुष्कर्म की बात कही। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सौतेला भाई अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था, जहां उसने मौका मिलने पर बहन को बेहोश कर संबंध बनाए, और फिर बदनामी का डर दिखाते हुए लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा।

सच्चाई पता चलने पर परिवार ने घर से निकाला

पीड़िता ने बताया कि, अक्सर आरोपी बदनामी का डर दिखाते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। वहीं जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे लेकर डॉक्टर के पास गया, जहां डॉक्टरों ने अबॉर्शन से साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता के परिवार को जब यह बात पता चली तो उन्होंने भी पीड़िता को घर से निकाल दिया, जिसके चलते पीड़िता के अकेले रहने पर आरोपी ने उसे अलग कमरा दिलवा दिया, जहां पीड़िता के बेटी को जन्म देने के बाद आरोपी ने उसे मार डालने का दबाव बनाया, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+