MP में कोरोना, जबलपुर में महिला की मौत, सरकार अलर्ट
इंदौर, 25 अप्रैल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना की वापसी होने लगी है, जहां एक ओर संक्रमित मरीजों के आंकड़े धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं, तो वहीं दूसरी ओर जबलपुर की रहने वाली महिला की कोरोना के चलते मौत हो गई. मृत महिला की उम्र 77 साल बताई जा रही है, तकरीबन 1 माह के बाद कोरोना से मौत का प्रदेश में यह दूसरा मामला है. वहीं प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड पर है, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम के तमाम अधिकारियों के बीच समीक्षा बैठक का सिलसिला भी जारी है.

लगातार बढ़ रही एक्टिव केसों की संख्या
प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अब एक्टिव केस भी बढ़ने लगे हैं, जहां प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या लगभग 70 के पार पहुंच गई है, इनमें सर्वाधिक एक्टिव केस प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में है. वहीं अन्य राज्यों में मिले कोरोना के नए वेरिएंट के बाद अब प्रदेश में अलर्ट जारी किया जा चुका है, जहां बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार हालातों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं.
बूस्टर डोज लगाने की कवायद
प्रदेश में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों को बूस्टर डोज लगाने की कवायद भी तेज होती चली जा रही है, जिन्हें दूसरा टीका लग चुका है, वह लगभग 9 माह के बाद बूस्टर डोज लगवा सकते हैं. वहीं प्रदेश में बूस्टर डोज लगवाने के लिए राशि तय की गई है, जहां निजी और सरकारी दोनों टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाया जा रहा है.












Click it and Unblock the Notifications