Mhow में युवती की मौत पर सरकार का एक्शन, CM Shivraj ने दिए जांच के आदेश

इंदौर के पास महू में देर रात एक युवती की मौत हो गई, युवती की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

indore

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में देर रात एक युवती की मौत हो गई, जहां युवती की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उधर, घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक युवती का अपहरण कर उसे यहां लाया गया था और करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। उधर, आरोपी के परिजन, युवती को पानी गर्म करने के दौरान इलेक्ट्रिक रॉड से करंट लगने की बात कह रहे है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, दोनों विषय अलग-अलग हैं, जो पति है, वह अलग कहते हैं की करंट लगने से मौत हुई है, जो दूसरे संगठन के लोग और वो कहते हैं, हत्या की बात करते हैं। विषय की जांच के आदेश दे दिए हैं, निश्चित रूप से सब ठीक होगा। इसी के साथ गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा गठित जांच दल को लेकर कहा कि, राजनीति नहीं करना चाहिए, कम से कम संवेदनशील विषयों पर जनहित के मुद्दे कभी उठाती नहीं कांग्रेस, हमेशा इस तरह के कृत्य जो कांग्रेस करने की कोशिश करती है, जनता सब समझती है, उसका परिणाम देख रहे हैं देश के अंदर आप। इसी के साथ आदिवासी युवक की मौत के मामले को लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, इसकी जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने दे दिए हैं।

थाना क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी के तौर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अजय देव शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसी के साथ-साथ कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त रूप से दंड अधिकारियों को तैनात किया है। साथ ही महू, बडगोंडा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि, सैकड़ों जवान देर रात तक इलाके में तैनात रहे। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और वज्र वाहन भी इलाके में तैनात किए गए हैं। उधर, डोंगरगांव चौकी के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े- MP: मिर्च के पौधों ने किसान को बनाया करोड़पति, इस ट्रिक से हुआ बंपर फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+