CM SHIVRAJ को लगी लू, कई कार्यक्रम हुए निरस्त
इंदौर, 27 अप्रैल: प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरपा रही है, तो वहीं राजधानी भोपाल समेत कई राज्यों में लू की लपेट चलने का सिलसिला जारी है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी लू ने अपनी चपेट में ले लिया. सीएम शिवराज को लू लगने के बाद राजधानी भोपाल में होने वाले दो सरकारी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया, जिसमें जल जीवन मिशन की बैठक और शहरी आवास योजना के तहत होने वाले कार्यक्रम शामिल थे. प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि, अभी सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. इसलिए कार्यक्रम कैंसिल किया गया है.

दिल्ली में होने वाली बैठक में होना है शामिल
गुरुवार को राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश बीजेपी के कोर ग्रुप की बड़ी बैठक होने की संभावना जताई जा रही है. इस बैठक में मध्य प्रदेश की सत्ता और संगठन से जुड़े तमाम नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी शामिल होना है.
प्रदेश में लगातार बढ़ रहा गर्मी का प्रकोप
मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के तीखे तेवर देखने मिल रहे हैं, जहां लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. कई जिलों में लू की लपेट चलने का सिलसिला जारी है. पिछले दिनों मिली राहत के बाद अब लगातार तापमान बढ़ता चला जा रहा है. ग्वालियर-चंबल समेत मालवा-निमाड़ जैसे अंचलों में गर्मी कहर ढा रही है. आने वाले दिनों में गर्मी का कहर और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही है. प्रदेश के कई जिलों में फिलहाल तापमान 43 डिग्री तक बना हुआ है.












Click it and Unblock the Notifications