बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देख गर्लफ्रेंड का चढ़ा पारा, बिल्डिंग पर चढ़कर किया हंगामा
इंदौर, 21 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकल कर सामने आया है, जहां प्रेमी से नाराज शराब के नशे में धुत एक युवती, 5 मंजिला शॉपिंग मॉल के टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवती की जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, युवती अपने प्रेमी से नाराज थी, और डराने के लिए ऑर्बिट मॉल की छत पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। उधर, इस पूरा घटनाक्रम के बाद बिल्डिंग के आसपास हड़कंप मच गया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
दरअसल, विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित पांच मंजिला ऑर्बिट मॉल बिल्डिंग पर शराब के नशे में धुत युवती ने जमकर हंगामा किया, और बिल्डिंग की छत पर खड़ी होकर आत्महत्या का प्रयास करने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझदारी और समझाइश के बाद युवती को सकुशल बिल्डिंग से नीचे उतारा। पूछताछ पर पता चला कि, युवती अपने प्रेमी से नाराज थी, और डराने के लिए ऑर्बिट मॉल की छत पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। फिलहाल, पुलिस ने युवती को समझाइश देकर छोड़ दिया है।

आरक्षकों ने समझाइश देकर उतारा
पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, हमें अभी डायल हंड्रेड पर सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें यह बताया गया था कि, एक लड़की ऑर्बिट मॉल पर चढ़ गई है। डायल हंड्रेड और बीट के आरक्षकों द्वारा बड़ी समझदारी से और साहस पूर्वक लड़की को समझाइश देकर नीचे उतारा, और फिर उससे पूछताछ की गई, तो प्रथम दृष्टया कुछ प्रेम संबंध का मामला समझ आ रहा है। लड़की जॉब करती है। इस संबंध में और डिटेल ले रहे हैं, लड़की को समझा रहे हैं।

हड़कंप की स्थिति बन गई
विजय नगर थाना क्षेत्र के ऑर्बिट मॉल में हुए इस घटनाक्रम के बाद आसपास हड़कंप की स्थिति बन गई, जहां देर रात जिसने भी युवती को ऑर्बिट मॉल पर चढ़कर कूदने का प्रयास करते हुए देखा वह हैरान रह गया। वहीं लोगों ने पुलिस को इस घटनाक्रम की सूचना दी, जहां डायल हंड्रेड पर सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, और युवती को समझाइश देते हुए नीचे उतारा। वहीं पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है, जहां युवती से पूछताछ के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications