Viral Video: ट्रैफिक जवान ने चेकिंग के लिए रोका तो भड़की गर्ल, बीच सड़क पर ही....

इंदौर, 15 जुलाई: स्वच्छता के बाद प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ट्रैफिक में नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है, जहां इसके लिए लगातार ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है, तो वहीं नियम तोड़ने पर सख्त सजा भी दे रही है। इस बीच इंदौर से ऐसा मामला निकलकर सामने आया, जिसमें सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, शहर के भमोरी क्षेत्र में गलत तरीके से वाहन चला रहे युवक और युवती को जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चेकिंग के लिए रोका तो युवक और युवती इतना गुस्सा हुए कि, उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से ही हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कुछ ऐसा है पूरा मामला

यह पूरा घटनाक्रम इंदौर शहर के भमोरी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां चौराहे पर ट्रैफिक जवान अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गलत तरीके से वाहन चलाने वाले युवक और युवती को रोका, जिसके बाद युवक और युवती इतना गुस्सा हुए कि, उन्होंने ट्रैफिक जवान से मारपीट शुरू कर दी। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ट्रैफिक जवान ने अपने आला अधिकारियों को दी, जिसके बाद इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बीच चौराहे पर हंगामा होता देख कई लोग वहां जमा हो गए, जिसमें से कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती बार-बार ट्रैफिक जवान को मारने की कोशिश कर रही है। साथ ही युवती के साथ मौजूद युवक भी ट्रैफिक जवान के साथ अभद्रता करता दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो के सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया।

युवक पर पहले से दर्ज हैं मामले

युवक पर पहले से दर्ज हैं मामले

इस घटनाक्रम की जानकारी आला अधिकारियों को लगने के बाद इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई, जहां वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया, जिसके बाद जो जानकारी सामने आई, वह चौंका देने वाली थी, जहां वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी से अभद्रता करते दिख रहे युवक पर पहले से कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

थाने में गिड़गिड़ाते दिखे युवक-युवती

थाने में गिड़गिड़ाते दिखे युवक-युवती

इस पूरे घटनाक्रम के थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद थाने में युवक और युवती दोनों ही अपने किए कराए पर शर्मिंदा हुए, साथ ही वह थाने में पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते भी नजर आ रहे थे। उधर, ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हुई हाथापाई के घटनाक्रम पर ट्रैफिक विभाग ने विजयनगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+