Indore News: सिर दर्द ने ली लड़की की जान, दवाई लेकर हमेशा के लिए सोई
मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से लड़की की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है जहां सहेलियों के साथ घूमने गई लड़की जयपुर घूम कर वापस नॉटी तो वह लड़की ने परिजनों से सिर दर्द और घबराहट होने के बाद कहीं इसके बाद परिजन लड़की को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे जहां डॉक्टर ने लड़की को दवाई देकर घर जाने के लिए कह दिया।
घर पहुंचने पर लड़की ने दवाई ली, और दवाई लेकर लड़की सो गई, जिसके बाद लड़की अचेत अवस्था में पहुंच गई, जिसके बाद जब परिजन लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद अब लड़की के परिजन शोक में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

इंदौर में पिछले दिनों साइलेंट अटैक का मामला सामने आया था, जहां शहर के अलग अलग इलाकों में रहने वाले 17 साल और 22 साल के युवाओं ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया था। दोनों ही युवाओं को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी, ना ही इन युवाओं के परिवार में किसी को कोई बीमारी थी, बावजूद इसके दोनों ही युवाओं का कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ देना सभी के लिए चिंता बन गया है।
शहर में इन दिनों लगातार साइलेंट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं, जहां से पहले भी लगातार साइलेंट अटैक के अलग-अलग मामले सामने आए थे। वहीं अब एक बार फिर साइलेंट अटैक का मामला सामने आया है, जिसमें 17 और 22 साल के युवाओं ने दम तोड़ दिया है, शहर में लगातार बढ़ते कार्डियक अरेस्ट के मामले अब चिंता बनते चले जा रहे हैं।
इंदौर शहर से पहले भी साइलेंट अटैक के मामले सामने आए हैं, जहां शहर के तेजाजी नगर क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय युवक को जब सुबह परिजन उठाने पहुंचे तो वह नहीं उठा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, महू में 12वीं कक्षा की छात्रा एग्जाम की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक उसे सीने में दर्द उठा, और वह अचेत अवस्था में पहुंच गई, जहां परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- Indore Weather: तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से राहत, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications