MP: दोस्त ने कर ली दूसरी लड़की से सगाई, गुस्सा होकर युवती ने उठाया ऐसा कदम
इंदौर, 25 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बजरंग नगर की रहने वाली एक युवती को उसके परिजनों ने फंदे पर लटका देखा। वहीं इसके बाद परिजनों ने इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगते ही हीरा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को फंदे से उतारा। जानकारी के मुताबिक युवती प्राइवेट संस्था में काम करने के साथ-साथ पढ़ाई करती है। वहीं युवती की किसी लड़के से अच्छी दोस्ती है, जहां 3 माह पहले उस लड़के ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली, जिससे नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया। लड़की के परिजनों ने लड़के पर मारपीट करने और लड़की को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात लगभग 9 बजे के आसपास परिजनों ने युवती को फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिजनों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवती निजी संस्थान में काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी करती है। उधर, युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि, एक युवक से युवती की अच्छी दोस्ती थी, जहां उस युवक ने अन्य लड़की से सगाई कर ली। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इतना ही नहीं युवती के परिजनों ने लड़के पर युवती के साथ मारपीट करने, और युवती को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ कई पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जहां बड़ी संख्या में लोग युवती के घर के आस-पास इकट्ठे हो गए। उधर, युवती के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications