बाइक रिपेयर के लिए अब गैराज खुद आएगा घर, इन्दौर में महिला मैकेनिकों ने शुरू किया 'गैराज आन व्हील्स'
इन्दौर, 8 मार्च। मध्य प्रदेश के इंदौर के लोगों के अब अपना टूव्हीलर सुधरवाने या सर्विसिंग के लिए गैराज पर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि अब एक फोन पर गैराज खुद उनके घर आएगा। इस गैराज में कोई पुरूष नहीं, बल्कि महिला मैकेनिक होंगी।

गैराज के वाहन की ड्राईवर भी महिला ही होंगी
गैराज के वाहन की ड्राईवर भी महिला ही होंगी। इंदौर की समान सोसायटी द्वारा महिलाओं को तकनीकी रोजगार से जोड़ने के प्रयासों की इसी कड़ी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. संध्या व्यास ने हरी झंडी दिखाकर 'गैराज आन व्हील्स' का शुभारंभ किया।

गैराज आन व्हील्स इंदौर
गैराज आन व्हील्स इंदौर के अंतर्गत मारूति वैन को गैराज के रूप में विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि समान सोसायटी इंदौर द्वारा अब तक करीब डेढ़ सौ महिलाओं को टू-व्हीलर मैकेनिक का प्रशिक्षण दिया गया है तथा वर्तमान में करीब 50 महिलाएं मैकेनिक के रोजगार से जुड़ी है।

इन्दौर शहर में दो गैराज स्थापित
इसी कड़ी संस्था द्वारा इन्दौर शहर में दो ऐसे गैराज स्थापित किए गए है, जिन्हें सिर्फ महिला मैकेनिक ही संचालित कर रही है। समान सोसायटी के इसी प्रयास के कारण इन्दौर को देश का पहला महिला मैकेनिक गैराज वाले शहर का गौरव हासिल हुआ है।

समान सोसायटी इंदौर के डायरेक्टर राजेन्द्र बंधु क्या कहते हैं ?
समान सोसायटी इंदौर के डायरेक्टर राजेन्द्र बंधु ने बताया कि महिला मैकेनिक गेराज की स्थापना के बाद अनुभव सामने आया कि लोगों को अपने टू-व्हीलर रिपेयर एवं सर्विसिंग के लिए सर्विस सेंटर के दो बार चक्कर लगाने पड़ते है। एक बार वाहन को सर्विसिंग के लिए छोड़कर आना पड़ता है। दूसरी बार सर्विसिंंग के वाहन लेने जाना पड़ता है।

'गैराज आन व्हील्स' एक जरूरी कदम
इस दशा में लोग ऐसी व्यवस्था चाहते थे कि उनके घर पर वाहनों की सर्विसिंग एवं रिपेयर का काम हो जाए। इसके साथ ही महिला दो पहिया वाहन चालकों को भी वाहन रिपेयर के लिए बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है। यदि रास्ते में वाहन खराब हो जाए तो उसके गैराज तक ले जाने में भी मुश्किल आती है। इस दशा 'गैराज आन व्हील्स' एक जरूरी कदम है। रास्ते में वाहन खराब पर काल करने पर यह वाहन अपेक्षित स्थान पर पहुंचेगा।'
महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. संध्या व्यास ने बताया कि इन्दौर महिला मैकेनिकों और महिला ड्राईवर्स ने पूरे समाज को रोशनी दिखाई है। आपने कठिन परिश्रम और तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए रोजगार के नए आयाम को अपनाया। यह बहुत महत्व की बात है।
कार्यक्रम में इन्दौर की 100 से अधिक महिला मैकेनिक एवं महिला ड्राईवस शामिल हुई। इस अवसर पर समान सोसायटी द्वारा प्रशिक्षित महिला ड्राईवर एवं महिला मैकेनिकों ने अपने अनुभव साझा किए।
महिला मैकेनिकों द्वारा संचालित गैराज आन व्हील्स की शुरूआत भी एक अनूठी पहल है। वाहन रिपेयर हेतु इस गैराज को अपने घर बुलाने हेतु संस्था द्वारा फोन नंबर जारी किए गए है। मोबाईल नंबर 9644013294 या 9981800947 फोन करके टू-व्हीलर रिपेयर हेतु गैराज आन व्हील्स को बुलाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications