Indore के इस मंदिर में विदेशों से आती है भगवान के नाम चिट्ठी, फोन पर भी भक्तों की मुराद सुनते हैं गणपति बप्पा
देशभर में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां भगवान गणेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। वहीं धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में भगवान गणेश का एक ऐसा प्राचीन मंदिर है, जहां भगवान गणेश भक्तों की मनोकामना फोन के जरिए सुनते हैं।
शहर के जूनी इंदौर स्थित जूना चिंतामन गणेश मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन के लिए देश और विदेश से लोग पहुंचते हैं। मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित है, जिनमें एक मान्यता यह भी है की, भगवान गणेश देश-विदेश में बैठे अपने श्रद्धालुओं की मनोकामना फोन के जरिए भी सुनते हैं। यही कारण है कि, भगवान गणेश को रोजाना देश और विदेश से सैकड़ो फोन कॉल आते हैं।

भगवान को चिट्ठी भेजते हैं भक्त
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्थित 1200 साल पुराना प्राचीन गणेश मंदिर जूनी इंदौर क्षेत्र में है, जहां भगवान जूना चिंतामन गणेश को पत्र और फोन लगाने का सिलसिला पिछले 50 सालों से अनवरत जारी है। मंदिर से जुड़े पुजारी बताते हैं कि, विदेश में रह रहे भक्त भगवान को चिट्ठी लिखते हैं, जहां भगवान के नाम से मंदिर आने वाली चिट्ठियों का सिलसिला पिछले 50 सालों से जारी है, तो वहीं मोबाइल आ जाने के बाद अब श्रद्धालु कॉल लगा कर भी भगवान को अपनी बात कहते हैं, जहां आरती के समय फोन को भगवान के समक्ष रख दिया जाता है, फिर श्रद्धालु अपनी समस्या या मनोकामना भगवान को बताते हैं।
मन की मुराद सुनते हैं भगवान गणेश
इतिहास के जानकारों की माने तो इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र में स्थित भगवान जूना चिंतामन गणेश का यह मंदिर बेहद प्राचीन है, जहां इस मंदिर पर औरंगजेब ने भी आक्रमण किया था, लेकिन जैसे ही औरंगजेब ने मंदिर का मुख्य द्वार तोड़ा, वैसे ही उसे यहां चमत्कार देखने मिला, जिसके बाद औरंगजेब अपना सारा साम्राज्य समेट करें यहां से भाग खड़ा हुआ था। भगवान जूना चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन के लिए हर बुधवार को सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचते हैं, तो वहीं गणेश उत्सव के 10 दिन भी यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या भगवान के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचती है। मान्यता है कि, यहां आने वाले श्रद्धालुओं के मन की मुराद भगवान गणेश सुनते हैं, और जल्द ही उसे पूरा भी करते हैं।
ये भी पढ़े- Ganesh Utsav 2023: इंदौर में गणेश उत्सव का भक्तिभाव, छोटे से लेकर बड़े पंडालों में विराजे बप्पा












Click it and Unblock the Notifications