पुलिस के हत्थे चढ़ा टैंकरों से LPG चोरी करने वाला गिरोह, इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
इंदौर, 17 जून: STF ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हाईवे पर गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से आने वाले बड़े टैंकरों से एलपीजी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग 8 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्त में आए आरोपी झाबुआ जिले के पिटोल गांव में टैंकरों से एलपीजी गैस चोरी कर रहे थे. दरसअल, एसटीएफ इंदौर को काफी लंबे समय से मुखबिर की ओर से शिकायत मिल रही थी कि गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले हाईवे पर बड़े टैंकरों से एलपीजी चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है, जहां हाइवे पर बने ढाबों और तौलकांटों की मदद से हर रात सैंकड़ों टैंकरों से गैस चुरा रहे हैं, जिस पर एसटीएफ ने झाबुआ जिले के पिटोल गांव में दबिश देकर मुख्य सरगना सहित 8 बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है.

इस तरह देते थे चोरी की वारदात को अंजाम
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी पिटोल गांव के एक मकान के पीछे टैंकरों से एलपीजी गैस चोरी कर रहे थे. अंतरराज्यीय गिरोह ने चोरी करने के लिए खुद का एक सेटअप तैयार कर रखा था. पकड़े गए आरोपियों में मुख्य सरगना और उसका भाई जो कि लंबे समय से इस गैंग को संचालित करते आ रहे हैं, वह पकड़े गए हैं.
अन्य शहरों में बेचते थे गैस
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी लगभग 70 रुपए किलो की गैस, टैंकर ड्राइवरों से लगभग 20 रुपए में खरीदकर मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में लगभग 45 रुपए किलो में बेच दिया करते थे. एसटीएफ इंदौर ने अंतरराज्यीय गिरोह से 5 टैंकर कैप्सूल जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है.












Click it and Unblock the Notifications