नई पहल: MP की इस जेल में गणेश उत्सव की तैयारियां, कैदी बना रहे मूर्तियां

इंदौर, 25 अगस्त: भारत देश को त्योहारों का देश कहा जाता है। यही कारण है कि, यहां हर त्यौहार बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। मध्यप्रदेश में भी हर त्योहार को उत्साह के साथ मनाने की परंपरा आज भी जारी है, जहां अब जल्द ही गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। वहीं गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां अलग-अलग तरीकों से श्रद्धालु भगवान गणेश के पूजन की तैयारियां करते नजर आ रहे हैं। वहीं गणेश पूजन के लिए उपयोग में आने वाली मूर्तियों का निर्माण कार्य भी तेज गति से जारी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सेंट्रल जेल के कैदियों द्वारा भगवान गणेश की बेहद सुंदर और आकर्षक मूर्तियां तैयार की जा रही हैं।

तैयार हो रही इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

तैयार हो रही इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

इंदौर के सेंट्रल जेल में वैसे तो हर त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां कैदियों के जीवन को नई राह दिखाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास किए जाते हैं। वहीं इन्हीं प्रयासों के बीच सेंट्रल जेल में कैदियों को भगवान गणेश की मूर्तियां बनाना सिखाई जा रही है, जहां कैदी इन मूर्तियों को तैयार भी कर रहे हैं। पूर्ण रूप से इको फ्रेंडली गणेश मूर्तियों का निर्माण कार्य जेल परिसर में जारी है, जहां कैदी भगवान गणेश की मूर्तियों को तैयार कर रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगी मूर्तियां

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगी मूर्तियां

इंदौर सेंट्रल जेल में कैदियों की ओर से बनाई जा रही गणेश मूर्तियों की एक बेहद खास बात यह है कि, इन मूर्तियों का निर्माण करते वक्त इन मूर्तियों में विभिन्न पौधों के बीज भी डाले गए हैं, जहां इन मूर्तियों को विसर्जन करने के बाद इन मूर्तियों में डाले गए बीज पौधों का रूप ले लेंगे, जिससे प्रकृति को बचाया जा सकेगा, तो वहीं पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे भी बढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं इको फ्रेंडली होने के कारण इन मूर्तियों को घर में विसर्जित किया जा सकेगा, तो वहीं नदियों और तालाबों में भी मूर्तियां विसर्जन करने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।

जेल के आउटलेट पर उपलब्ध होंगी मूर्तियां

जेल के आउटलेट पर उपलब्ध होंगी मूर्तियां

जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि, जेल में गणेश उत्सव बनाने की तैयारियां पूरी है, जेल में इको फ्रेंडली गणेश मूर्तियां बनाई जा रही हैं। गणेश मूर्तियां बनाने के लिए मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। किसी भी सिंथेटिक कलर, या केमिकल का उपयोग नहीं कर रहे हैं। शुद्ध इको फ्रेंडली गणेश जी हैं, इनमें हमने टारगेट रखा है कि, 50 से 100 गणेश जी ऐसे हैं, जिसमें हमने पौधे के बीज भी डाले हैं। लगभग 10 लोग इस काम में लगे हुए हैं। लगभग 250 गणेश प्रतिमाएं बनेंगी, और यह सभी प्रतिमाएं हमारे आउटलेट पर विक्रय के लिए रखी जाएंगी। सभी लोग जेल के आउटलेट से इको फ्रेंडली मूर्तियां ले सकते हैं।

जेल में लगातार हो रहे नवाचार

जेल में लगातार हो रहे नवाचार

इंदौर स्थित सेंट्रल जेल में अलग-अलग तरह के नवाचार किए जा रहे हैं, जहां इन नवाचारों के जरिए कैदियों के जीवन को नई राह दिखाई जा रही है, पिछले दिनों जेल में कैदियों द्वारा राखी का निर्माण किया गया था, तो वहीं अब के कैदियों की ओर से भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्तियां तैयार की जा रही हैं, जिन्हें लोग जेल के आउटलेट से लेकर अपने घरों में विराजमान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+