MP : गर्भवती को दिया नौकरी का झांसा, और फिर दोस्तों ने मिलकर किया गलत काम
इंदौर, 30 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला निकल कर सामने आया है, जहां पीड़िता की ओर से नौकरी की तलाश करने पर एक युवक ने उससे संपर्क किया, जहां युवक ने धीरे-धीरे पीड़िता से दोस्ती बढ़ाने की कोशिश की, वहीं आरोपी के मंसूबे भापते हुए, पीड़िता ने दोस्ती करने से साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी के दोस्त ने पीड़िता को नौकरी का झांसा दिया और मिलने बुलाया। कार में युवक और तीन दोस्तों ने पीड़िता को नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर युवकों ने खिला दिया, जिसके बाद बेहोश होने पर युवती को कमरे में ले गए, जहां युवक और उसके दोस्त ने युवती के साथ गलत काम किया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि, लव मैरिज के बाद युवती को नौकरी की तलाश थी, जिसके लिए उसने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट डाली थी। पोस्ट पर युवक का रिप्लाई आया, जिसके बाद वह युवती से बात करने लगा। बातचीत में युवक ने युवती को नौकरी लगाने का झांसा देते हुए दोस्ती का प्रपोजल दिया, जिसे युवती ने ठुकरा दिया। वहीं इसके बाद युवक के दोस्त ने युवती को नौकरी का झांसा देते हुए मिलने बुलाया, और फिर युवक और उसके दोस्त ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
6 महीने की गर्भवती है युवती
पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि, वह 6 महीने की गर्भवती है। यह बात जब उसने युवक और उसके दोस्तों को बताई तो युवक और उसके दोस्तों ने कहा कि उनके धर्म में सब चलता है, जिसके बाद युवक और उसके दोस्त ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस वारदात के बाद युवक और उसका दोस्त पीड़िता को छोड़कर भाग गए, जहां पीड़िता ने डर के चलते अपने परिजनों को इस घटनाक्रम की जानकारी नहीं दी, लेकिन पीड़िता ने 15 दिन बाद अपने पति और परिजनों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद पति और परिजनों ने पीड़िता को थाने ले जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications