MP में ladli behna yojna को लेकर उत्साह, रात-दिन एक कर भरे जा रहे आवेदन फॉर्म
मध्यप्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में महिलाओं तक लाडली बहना योजना की आवेदन भरने का लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी अमला अलर्ट नजर आ रहा है, जिसका उदाहरण है कि दिन तो दिन, बल्कि रात में भी फॉर्म भरे जा रहे हैं.

Recommended Video

Ladli Behan Yojana को लेकर मध्यप्रदेश में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है, जहां महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए अपने-अपने आवेदन करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में महिलाओं तक लाडली बहना योजना की आवेदन भरने का लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी अमला भी अलर्ट नजर आ रहा है, जिसका उदाहरण है कि प्रदेश के धार जिले में दिन तो दिन, बल्कि रात में भी लाडली बहना योजना के आवेदन फॉर्म महिलाओं से भराए जा रहे हैं। लाडली बहना योजना के आवेदन के लिए महिलाओं की लंबी कतारें आवेदन स्थल के आस-पास लगी नजर आ रहे हैं, जहां महिलाएं पूरे उत्साह के साथ लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करती नजर आ रही हैं।
ये दस्तावेज होने जरूरी
राज्य शासन द्वारा लाडली बहना योजना में आवेदन प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया गया है। योजना के फॉर्म गाँव और शहर के वार्डों में भरवाए जा रहे हैं। बहनों को लोक सेवा केंद्र या कही और जाने की जरूरत नहीं है। सभी गाँव में कर्मचारियों द्वारा फार्म भरवाये जा रहे हैं। जब तक सभी बहनों के आवेदन नहीं भर जाते तब तक शिविर जारी रहेंगे। आवेदन करते समय अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कराने के अलावा तीन जरूरी जानकारी बहनों के पास होनी चाहिए। पहला- स्वयं की अथवा परिवार की समग्र आईडी, दूसरा- आधार नंबर और तीसरा- समग्र में दर्ज मोबाइल नंबर। पहले आवेदन भरा जाएगा और उसके बाद ई-केवाईसी करवाई जाएगी। इसके लिए बहनों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। गाँव और शहर के वार्ड में ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।
उज्जैन में भराए इतने फार्म
धार्मिक नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में फार्म भरवाने के लिये जिले के गांव और वार्डों में 25 मार्च से प्रारम्भ हुए शिविर जारी हैं। जिले में 31 मार्च की दोपहर तक कुल एक लाख 10 हजार 824 फार्म भरे गये हैं। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने लाडली बहना योजना के आवेदन प्राप्त करने व कार्य की प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जिले में 31 मार्च की दोपहर तक महिदपुर जनपद में 15587, खाचरौद में 15774, नगर निगम उज्जैन में 16090, बड़नगर में 13490, तराना में 11779, घट्टिया में 8802, नगर पालिका नागदा में 5361, नगर पालिका महिदपुर में 2909, नगर पालिका बड़नगर में 2361, नगर पालिका खाचरौद में 2435, नगर परिषद उन्हेल में 1415, नगर परिषद तराना में 1308 व माकड़ोन में 937 आवेदन भरे गये हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain में Pradeep Mishra की शिव पुराण कथा, इतने दिनों तक गर्भ गृह से महाकाल दर्शन पर रहेगी रोक












Click it and Unblock the Notifications