इंदौर नगर निगम चुनाव में 'ताई' की एंट्री, पार्षद प्रत्याशी के लिए घर-घर किया जनसंपर्क
इंदौर, 30 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है, जहां अब ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी चुनाव मैदान में प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान में शामिल होती नजर आ रही हैं, पिछले कई दिनों से ताई भले ही सक्रीय सियासत के थोड़ा दूर रही हों, लेकिन निगम चुनाव में ताई की सक्रीयता एक बार फिर दिखाई देने लगी है. ताई यानि सुमित्रा महाजन ने वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद प्रत्याशी नीता शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क किया, जहां ताई ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की, वहीं ताई को जनसंपर्क के लिए मैदान में देख कई नेताओं के साथ-साथ आमजन भी हैरान रह गए, इस दौरान ताई जिस घर जनसंपर्क के लिए जा रही थी, वहां ताई का जोरदार स्वागत किया जा रहा था, ताई को देख कार्यकर्ताओं में भी उत्साह की लहर दौड़ पड़ी, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने भी ताई का अभिनंदन किया.

इन क्षेत्रों में ताई ने किया जनसंपर्क
ताई यानी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वार्ड क्रमांक 8 और 11 में जनसंपर्क किया, जहां ताई ने वार्ड क्रमांक 8 के जूना रिसाला क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए महिला मतदाताओं से बीजेपी को वोट देने की अपील की, इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ताई सुमित्रा महाजन के साथ जनसंपर्क पर निकले थे। देखा जाए तो बीजेपी का जनसंपर्क अभियान अब रफ्तार पकड़ते नजर आ रहा है, जहां निरंतर दिग्गज नेता भी जनता के बीच पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।
ताई सुमित्रा महाजन ने संभाला मैदान
नगर निगम चुनाव के मैदान में हुई ताई सुमित्रा महाजन की एंट्री ने एक बार फिर बीजेपी को मजबूत करने का काम किया है, जहां अब निगम चुनाव में एक्टिव हुई ताई सुमित्रा महाजन बीजेपी प्रत्याशियों को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में कितना कामयबा हो पाति हैं. ये आने वाला वक्त बताएगा, फिलहाल तो इंदौर में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार रफ्तार पकड़ते नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications