Indore News: 5 रूपए में मिलेगा भरपेट भोजन, कहां और कैसे, जानिए

इंदौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश में शहर में किये जा रहे विकास कार्यो की श्रृंखला में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम परिसर में 24 करोड की लागत से विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन, 7 करोड की लागत से विकास कार्यो के लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा 80 नवीन स्वच्छता वाहन, दीनदयाल रसोई योजना के तहत 4 चलित रसोई वाहन, 6 मोक्ष रथ सुविधा का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी व अन्य अतिथियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजना अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना हेतु 4 चलित रसोई वाहन का शुभारंभ करते हुए, मात्र 5 रूपये में गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों को सस्ते दरो पर पोष्टीक भोजन उपलब्ध कराते हुए, स्वंय हाथो से हितग्राही को भोजन परोसा गया।

Indore

इसके साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था हेतु राशि रूपये 4 करोड 63 लाख की लागत से 50 नग घर-घर कचरा संग्रहण वाहन, राशि रूपये 2 करोड 76 लाख की लागत से 30 नग ओपन टीपन कचरा वाहन का शुभारम्भ करते हुए, वाहन चालक को चाबी सौंपी गई। इसके साथ ही शहर के लिए रूपये 1 करोड 7 लाख की लागत से 06 मोक्ष रथ की सुविधा का भी शुभारम्भ किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा पोर्टल की लॉचिंग व नवनियुक्त राजस्व निरीक्षक को आदेश प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवगीय ने कहा कि, मैं अधिकारिक रूप से 22 साल बाद यहां निगम प्रांगण मे आया हूं। मेरे हाथो दीनदयाल रसोई योजना के चलित वाहन का लोकार्पण हुआ है। मैं इसके लिये महापौर का धन्यवाद देता हूं। उन्होने कहा कि हम इंदौर के ऋणी है, और मैं आप सभी जनप्रतिनिधियों से निवेदन करना चाहता हूं कि, इंदौर के इस ऋण को उतारने के लिये पुरी इमानदारी के साथ शहर की सेवा करे।रोज प्रातःकाल जब महापौर के संदेश के साथ निगम का वाहन मेरे घर के बाहर आता है, तो सभी माताऐं-बहने अपने-अपने घर से कचरा लेकर बाहर आती है, और इस स्वच्छता का संदेश देती है।

मंत्री ने कहा कि, इंदौर शहर में निर्मित संजीवनी क्लीनिक को शहर के विभिन्न संगठनो के माध्यम से चला जाना उपयुक्त होगा। साथ ही मेरे विधानसभा क्षेत्र में स्थित संजीवनी क्लीनिक को मेरे माध्यम से चलाया जावेगा, ताकि नागरिको को बेहतर सुविधाऐं उपलब्ध हो सके।

ये भी पढ़े- 'इशारों पर ही काम हो जाते हैं', 22 साल बाद नगर निगम पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कही बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+