Indore को मिल रही चार-चार फ्लाई ओवर की सौगात, इन स्थानों पर जारी है काम काज

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इन दिनों विकास के पथ पर अग्रसर है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत दिनों इंदौर में चार फ्लाई ओवरों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया था। जिसके तुरंत बाद इन फ्लाई ओवरों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इंदौर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिये देवास नाका चौराहा लागत 74.49 करोड़ रूपये, सत्यसांई चौराहा लागत 62.45 करोड रूपये, मूसाखेडी चौराहा लागत राशि 67.02 करोड रूपये एवं आई.टी. पार्क चौराहा लागत राशि 63.33 करोड रूपये पर 6 लेन फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाना है। इन चारों स्थानों पर मुख्यमंत्री के भूमि पूजन के पश्चात् तत्काल निर्माण कार्य प्रांरभ कर दिया गया है।

Indore

इन चारों फ्लाई ओवर का हो रहा निर्माण

म.प्र.सडक विकास निगम लिमि. के संभागीय प्रबंधक राकेश जैन ने बताया कि, सत्यसांई चौराहे एवं आई.टी. पार्क चौराहे पर 6 लेन फ्लाई ओवर निर्माण हेतु निविदा उपरांत ठेका मेसर्स नारायणदास कंस्ट्रक्शन कलकत्ता को दिया गया है। देवास नाका एवं मुसाखेडी चौराहे पर 6 लेन फ्लाई ओवर निर्माण हेतु निविदा उपरांत ठेका मेसर्स वेल्जी रत्न सोरठीया इन्फ्रा प्रा.लि. वडोदरा गुजरात को प्रदान किया गया है। अनुबंधानुसार उक्त चारों फ्लाई ओवर की निर्माण अवधि 24 माह निर्धारित की गई है। ठेकेदार कंपनियों द्वारा उक्त कार्य निर्धारित अवधि के पूर्व पूर्ण करने का आवश्वासन दिया गया है। इन फ्लाई ओवरों के बन जाने से इंदौर शहर में यातायात सुगम हो सकेगा।

विकास की रफ्तार पकड़ेगा इंदौर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, जहां इंदौर को अलग-अलग तरह की सौगातें भी मिलती नजर आ रही है। वहीं अब इंदौर के चार प्रमुख स्थानों पर बना रहे फ्लाईओवर ब्रिज से यातायात इस समस्या का निदान होगा, तो वहीं भविष्य में इंदौर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए फ्लाईओवर ब्रिज के राह भी मिलेगी। इतना ही नहीं इन फ्लाईओवर ब्रिज से शहर का विकास रफ्तार पकड़ेगा, और ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे इंदौर को थोड़ी राहत मिलती नजर आएगी। बहरहाल, कितनी जल्दी या फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार होते हैं, यह आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- Indore news: लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का नया स्वरूप, रेल मंत्री के साथ कैलाश विजयवर्गीय ने बनाया विकास प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+