Indore बनेगा ट्रैफिक में नंबर 1, शहर में चलेगा 'पहले आप' अभियान

इंदौर में ट्राफिक नियमों का पालन करेंगे, और इंदौर में एक बेहतर ट्राफिक व्यवस्था के संकल्प को मूर्त रूप दिया जाएगा। इस उद्देश्य को लेकर जन जागरण अभियान क्रियान्वित होगा।

indore

प्रदेश की आर्थिक इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत अब इंदौर में ट्राफिक नियमों का पालन करेंगे, और इंदौर में एक बेहतर ट्राफिक व्यवस्था के संकल्प को मूर्त रूप दिया जाएगा। इस उद्देश्य को लेकर जन जागरण अभियान क्रियान्वित होगा। इस अभियान में विद्यार्थियों की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए आज यहां कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जन जागरण अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के संबंध में चर्चा की गई।

वाहन चालकों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि, स्वच्छता के बाद अब इंदौर को ट्राफिक में नम्बर वन बनाया जाएगा। ट्राफिक अनुशासन का पालन इसके लिए बेहद जरूरी है। जन जागरण अभियान के माध्यम से जागरूकता लायी जाएगी कि वाहन चालक ट्राफिक के नियमों का पालन करें। बताया गया कि ट्राफिक व्यवस्था में सुधार के लिए पहले आप-पहले आप का पालन किया जाना होगा। वाहन चालकों को एक दूसरे का सम्मान करना होगा। बेवजह हार्न नहीं बजाना चाहिए। युवा आगे जाने की हौड़ नहीं करे। पहले आप-पहले आप का पालन करेंगे तो बेवजह तनाव नहीं होगा और वाहन आसानी से आगे निकल जाएंगे।

लगातार जारी है कार्रवाई

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था को बंद करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि, अब शहर में धीरे-धीरे ट्रैफिक व्यवस्था सुधरती नजर आ रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात बाधित करने वालों को अलग-अलग तरीकों से हिदायत के साथ ही सजा भी दी जा रही है, जिससे सबक लेकर वे आने वाले समय में ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकें।

ये भी पढ़े- Mahakal नगरी में Mahashivratri पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रज्जवलित होंगे 18 लाख दीपक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+