Dewas: देवास के सतवास में दो परिवारों की आपसी रंजिश में फायरिंग, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के पिता समेत 2 की मौत

मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास में दो परिवारों की आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। वारदात में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

Firing between two families in Satwas of Dewas, two including BJYM leader father died

Dewas Satwas News: मध्यप्रदेश के देवास जिले में दो पक्षों में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां फायरिंग के चलते दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं गांव में खुलेआम फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव बरामद किए हैं और घायल को अस्पताल भेजा है दोनों पक्ष किस बात पर हिंसक हुए, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र में रविवार को गोलागुठान गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर सतवास सहित आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

Firing between two families in Satwas of Dewas, two including BJYM leader father died

सतवास थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जाट समाज के 2 परिवारों में प्रॉपर्टी को लेकर कई विवाद सालों से विवाद चलता आ रहा है। रविवार को सुबह 9 बजे गोलागुठान के ही गोदारा व देदढ़ परिवार के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से बंदूकें निकल आई। जिसके बाद फायरिंग शुरू गई। जिसमें गोधरा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लग गई। जिसमें से राजेश पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई। वही कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इंदौर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक कैलाश भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता हैं। बाकी एक घायल को इंदौर रेफर किया गया है।

फायरिंग की घटना के बाद आरोपी देदढ़ परिवार के लोग फरार हो गए। दोनों ही परिवार जाट समाज के बताए जा रहे हैं। कन्नौद एसडीओपी ज्योति उमठ वने बताया कि गोलीकांड में 2 लोगों की मौत हुई है। मौके पर फोर्स तैनात है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। इस घटना में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+