इंदौर में चूड़ी बेचने वाले खिलाफ भी FIR, छठीं कक्षा की लड़की ने लगाए ये आरोप
इंदौर, 25 अगस्त। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में चूड़ी बेचने के लिए नाम बदलकर आए मुस्लिम युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत थाना बाणगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। छठवीं क्लास की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। छात्रा ने अपनी रिपोर्ट में लिखवाया कि 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे चूड़ी बेचने एक लड़का आया, जिसने अपना नाम गोलु पिता मोहनसिंह बताया। घर पर वह अपनी मां के साथ थी। उसने अपनी पहचान के लिए जला हुआ वोटर आईडी कार्ड दिखाया।

आरोपी करने लगा था छेड़छाड़
चूड़ी लेने के बाद मां जब पैसे लेने अंदर गई तो युवक बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह चिल्लाई तो आसपास के लोग आ गए। इस पर वह भागने लगा। उसकी थैली से दो आधार कार्ड मिले। एक पर उसका नाम असलीम पिता मोरसिंह और दूसरे पर तस्लीम पिता मोहरअली लिखा था। उसके पास एक अधजला वोटर आईडी कार्ड मिला, जिस पर उसके पिता का नाम मोहन सिंह लिखा था।
गृहमंत्री के बयान के बाद हुई कार्रवाई
बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना घेराव के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि गृह विभाग की रिपोर्ट है कि चूड़ी बेचने गए उस युवक ने हिंदु नाम रखा हुआ था। उसके पास दो आधार कार्ड भी मिले हैं। गोविंद नगर में चूड़ी बेचने गए तस्लीम अली महिलाओं को चूड़ी पहना रहा था, इसके बाद विवाद शुरू हुआ था।
पिटाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
एसपी आशुतोष बागरी कहते हैं कि युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। तीनों आरोपियो को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पीड़ित छात्रा का पिता भी है। इस घटना के बाद सेंट्रल कोतवाली थाने का घेराव करने के मामले में मुस्लिम समुदाय के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications